दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया: भजन (Data Ek Ram Bhikhari Sari Duniya)


दाता एक राम,
भिखारी सारी दुनिया ।
राम एक देवता,
पुजारी सारी दुनिया ॥
द्वारे पे उसके जाके,
कोई भी पुकारता,
परम कृपा दे अपनी,
भव से उभारता ।
ऐसे दीनानाथ पे,
बलिहारी सारी दुनिया,
बलिहारी सारी दुनिया,
दाता एक राम,
भिखारी सारी दुनिया ॥

दाता एक राम,
भिखारी सारी दुनिया ।
राम एक देवता,
पुजारी सारी दुनिया ॥
दाता एक राम, दाता एक राम

दो दिन का जीवन प्राणी,
कर ले विचार तू,
प्यारे प्रभु को अपने,
मन में निहार तू ।
बिना हरी नाम के,
दुखिआरी सारी दुनिया,
दुखिआरी सारी दुनिया,
दाता एक राम,
भिखारी सारी दुनिया ॥

दाता एक राम,
भिखारी सारी दुनिया ।
राम एक देवता,
पुजारी सारी दुनिया ॥
दाता एक राम, दाता एक राम

नाम का प्रकाश जब,
अंदर जगायेगा,
प्यारे श्री राम का तू,
दर्शन पायेगा ।
ज्योति से जिसकी है,
उजयारी सारी दुनिया,
उजयारी सारी दुनिया,
दाता एक राम,
भिखारी सारी दुनिया ॥

दाता एक राम,
भिखारी सारी दुनिया ।
राम एक देवता,
पुजारी सारी दुनिया ॥
दाता एक राम, दाता एक राम
Data Ek Ram Bhikhari Sari Duniya - Read in English
Data Ek Ram, Bhikhari Sari Duniya । Ram Ek Devta, Pujari Sari Duniya ॥
Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSundarkand BhajanRamayan Path BhajanVijayadashami BhajanMata Sita BhajanRam Sita Vivah BhajanAnup Jalota Bhajan

अन्य प्रसिद्ध दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया: भजन वीडियो

Deepika Birjuka

दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया - पूज्य राजेश्वरानन्द जी महाराज

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

सर को झुकालो, शेरावाली को मानलो - भजन

सर को झुकालो, शेरावाली को मानलो, चलो दर्शन पालो चल के। करती मेहरबानीयाँ..

वर दे, वीणा वादिनि वर दे: सरस्वती वंदना

वर दे, वीणावादिनि वर दे । प्रिय स्वतंत्र रव, अमृत मंत्र नव, भारत में भर दे ।...

जिनका मैया जी के चरणों से संबंध हो गया: भजन

जिनका मैया जी के चरणों से संबंध हो गया । उनके घर में आनंद ही आनंद हो गया..

मैया को अपने घर बुलाएंगे: भजन

मैया को अपने घर बुलाएंगे, सारे मिलकर माँ का लाड़ लड़ाएंगे ॥

मुंदरां

चेलें देखदे, कन्नां चों, वग्दा दूध जी, गोरख, देखे मुदरां नूं ॥ पौणाहारी गया, मोर उत्ते उड़् जी, गोरख, देखे मुदरां नूं...