Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

गणपति तेरे चरणों की, पग धूल जो मिल जाए: भजन (Ganapati Tere Charno Ki Pag Dhool Jo Mil Jaye)


गणपति तेरे चरणों की, पग धूल जो मिल जाए: भजन
गणपति तेरे चरणों की,
बप्पा तेरे चरणों की,
पग धूल जो मिल जाए,
सच कहता हूँ गणपति,
तकदीर सम्भल जाए,
गणपति तेरें चरणों की ॥
सुनते है तेरी रेहमत,
दिन रात बरसती है,
इक बूँद जो मिल जाए,
मन की कली खिल जाए,
गणपति तेरें चरणों की ॥

ये मन बड़ा चंचल है,
कैसे तेरा भजन करूँ,
जितना इसे समझाऊं,
उतना ही मचल जाए,
गणपति तेरें चरणों की ॥

नजरो से गिराना ना,
चाहे जो भी सजा देना,
नजरो से जो गिर जाए,
मुश्किल ही संभल पाए,
गणपति तेरें चरणों की ॥

बप्पा इस जीवन की,
बस एक तम्मना है,
तुम सामने हो मेरे,
मेरा दम ही निकल जाए,
गणपति तेरें चरणों की ॥

गणपति तेरे चरणों की,
बप्पा तेरे चरणों की,
पग धूल जो मिल जाए,
सच कहता हूँ गणपति,
तकदीर सम्भल जाए,
गणपति तेरें चरणों की ॥

Ganapati Tere Charno Ki Pag Dhool Jo Mil Jaye in English

Ganapati Tere Charno Ki, Bapp Tere Charno ki, Pag Dhool Jo Mil Jaye, Sach Kahata Hun Ganpati, Takadir Sambhal Jae, Ganapati Tere Charno Ki ॥
यह भी जानें

Bhajan Vighneswaray BhajanShri Ganesh BhajanShri Vinayak BhajanGanpati BhajanGanpati Bappa BhajanGaneshotsav BhajanGajanan BhajanGanesh Chaturthi BhajanChaturthi Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

प्रभु! स्वीकारो मेरे परनाम - भजन

सुख-वरण प्रभु, नारायण हे! दु:ख-हरण प्रभु, नारायण हे! स्वीकारो मेरे परनाम...

देख लिया संसार हमने देख लिया - भजन

देख लिया संसार हमने देख लिया, सब मतलब के यार हमने देख लिया ।

कब दर्शन देंगे राम परम हितकारी - भजन

कब दर्शन देंगे राम परम हितकारी, कब दर्शन देंगे राम दीन हितकारी, रास्ता देखत शबरी की उम्र गयी सारी..

एक बार जो रघुबर की, नजरो का: भजन

एक बार जो रघुबर की, नजरो का इशारा हो जाये, तेरी लगन में खो जाऊँ मैं, दुनिया से किनारा हो जाये ॥

मेरे राम इतनी किरपा करना, बीते जीवन तेरे चरणों में: भजन

मेरे राम मेरे घर आ जाना, शबरी के बेर तुम खा जाना, मुझे दर्शन अपने दिखा जाना, मुझे मुक्ति मिले अपने कर्मो से, मेरे राम इतनी कीरपा करना, बीते जीवन तेरे चरणों में ॥

राजीव लोचन राम, आज अपने घर आए: भजन

राजीव लोचन राम, आज अपने घर आए, कण कण पुलकित, पुरजन हर्षित, नगर गाँव सब बजत बधाई, राजीव लोंचन राम,
आज अपने घर आए ॥

पाप बढ़ गया है, कुछ तो काम कीजिये: भजन

पाप बढ़ गया है, कुछ तो काम कीजिये, रोज़ रोज़ राम जी का, नाम लीजिये ॥

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP