एक बार जो रघुबर की, नजरो का: भजन (Ek Bar Jo Raghubar Ki Nazron Ka)


एक बार जो रघुबर की,
नजरो का इशारा हो जाये,
तेरी लगन में खो जाऊँ मैं,
दुनिया से किनारा हो जाये ॥
श्री राम तुम्हारे चरणों में,
आशीष सभी को मिलती है,
यह धूल तुम्हारी मिल जाये,
जीवन का सहारा हो जाये ॥

एक बार जो रघुवर की,
नजरो का इशारा हो जाये,
तेरी लगन में खो जाऊँ मैं,
दुनिया से किनारा हो जाये ॥

सरकार तुम्हारी महफ़िल में,
तकदीर बनाई जाती है,
मेरी भी बिगड़ी बन जाये,
एहसान तुम्हारा हो जाये ॥

एक बार जो रघुवर की,
नजरो का इशारा हो जाये,
तेरी लगन में खो जाऊँ मैं,
दुनिया से किनारा हो जाये ॥

ये श्री राम का मंदिर है,
भागीरथी गंगा बहती है,
सब लोग यहाँ पे तरते है,
भव पार सभी का हो जाये ॥

एक बार जो रघुबर की,
नजरो का इशारा हो जाये,
तेरी लगन में खो जाऊँ मैं,
दुनिया से किनारा हो जाये ॥
Ek Bar Jo Raghubar Ki Nazron Ka - Read in English
Ek Baar Jo Raghubar Ki, Najro Ka Ishara Ho Jaye, Teri Lagan Mein Kho Jaoon Main, Duniya Se Kinara Ho Jaye ॥
Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSita Navmi BhajanHanuman Janmotsav BhajanRam Mandir Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

जय जयकार करो माता की - माता भजन

जय जयकार माता की, आओ शरण भवानी की, एक बार फिर प्रेम से बोलो, जय दुर्गा महारानी की

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

दुर्गे भवानी तू ही काली कल्याणी: भजन

दुर्गे भवानी तू ही काली कल्याणी, तेरी शक्ति है अपार, कोई पाया नहीं पार, मैया जगदम्बे, जगदम्बे, दुर्गें भवानी तू ही काली कल्याणी ॥

मैया तुमसे मेरी, छोटी सी है अर्जी: भजन

मैया तुमसे मेरी, छोटी सी है अर्जी, मानो या ना मनो, आगे तेरी मर्जी, मावड़ी रखले तू, चरणों के पास ॥

आउंगी आउंगी मै अगले, बरस फिर आउंगी: भजन

आउंगी आउंगी मै अगले, बरस फिर आउंगी, लाऊंगी लाऊंगी तेरी, लाल चुनरियाँ लाऊंगी ॥