गणेश जी के नाम से भक्तो का, कल्याण होता है - भजन (Ganesh Ji Ke Naam Se Bhakto Ka Kalyan Hota Hai)


गणेश जी के नाम से भक्तो का,
कल्याण हमेशा होता है,
पड़ती है नज़र जिस पर भी तेरी,
पड़ती है नज़र जिस पर भी तेरी,
उद्धार उसी का होता है,
गणेश जी के नाम से भक्तों का ॥
धन की देवी बनी तेरी दासी है,
तेरे दर्शन को अखियां ये प्यासी है,
चैन मिलता है तुझको रिझाने में,
कुछ नहीं है तेरे बिन ज़माने में,
तेरे ही साए के तले जिंदगी ये पल रही है,
बिना तेरे नाम के दुनिया में,
कोई काम कभी ना होता है,
पड़ती है नज़र जिस पर भी तेरी,
पड़ती है नज़र जिस पर भी तेरी,
उद्धार उसी का होता है,
गणेश जी के नाम से भक्तों का ॥

कष्ट दुनिया के तू ही मिटाता है,
भूखे को तू ही रोटी खिलाता है,
आए दर पे तेरे हम सवाली है,
दया द्रष्टि अपनी करो,
हमपे ऐ कृपालु प्रभु,
काम क्रोध लोभ मोह छोड़े जो,
गुणगान उसी का होता है,
पड़ती है नज़र जिस पर भी तेरी,
पड़ती है नज़र जिस पर भी तेरी,
उद्धार उसी का होता है,
गणेश जी के नाम से भक्तों का ॥

अपनी अखियों में तुझको बसा ले हम,
अपनी पलकों में तुझको बिठा ले हम,
रूप तेरा प्रभु जग से न्यारा है,
गौरी भोले की अखियों का तारा है,
बढती ही जानती है लगन,
देख तेरी मूर्ति हो,
तेरे ही प्रताप से दुनिया में,
हर काम सभी का होता है,
पड़ती है नज़र जिस पर भी तेरी,
पड़ती है नज़र जिस पर भी तेरी,
उद्धार उसी का होता है,
गणेश जी के नाम से भक्तों का ॥

मेरे लब पे तेरी ही कहानी हो,
तेरी भक्ति मेरी जिंदगानी हो,
मेरे मन में सदा तेरी मूरत हो,
मेरी आँखों में तेरी ही सूरत हो,
दिल में सदा जलती रहे,
ज्योति तेरे ज्ञान की हो,
नाम तेरा दिल से जो लेते है,
सम्मान उन्ही का होता है,
पड़ती है नज़र जिस पर भी तेरी,
पड़ती है नज़र जिस पर भी तेरी,
उद्धार उसी का होता है,
गणेश जी के नाम से भक्तों का ॥

गणेश जी के नाम से भक्तो का,
कल्याण हमेशा होता है,
पड़ती है नज़र जिस पर भी तेरी,
पड़ती है नज़र जिस पर भी तेरी,
उद्धार उसी का होता है,
गणेश जी के नाम से भक्तों का ॥
Ganesh Ji Ke Naam Se Bhakto Ka Kalyan Hota Hai - Read in English
Ganesh Ji Ke Naam Se Bhakto Ka, Kalyan Hamesa Hota Hai, Padti Hai Nazar Jis Par Bhi Teri, Padti Hai Nazar Jis Par Bhi Teri, Uddhar Usika Hota Hai, Ganesh Ji Ke Naam Se Bhakto Ka ॥
Bhajan Vighneswaray BhajanShri Ganesh BhajanShri Vinayak BhajanGanpati BhajanGanpati Bappa BhajanGaneshotsav BhajanGajanan BhajanGanesh Chaturthi BhajanChaturthi Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

प्यारो वृंदावन - भजन

श्यामा हृदय कमल सो प्रगट्यौ, श्यामा हृदय कमल सो प्रगट्यौ, श्याम हृदय कू भाए, वृन्दावन प्यारो वृन्दावन, वृन्दावन प्यारो वृन्दावन...

जब जपेगा शिव का नाम तेरे बनेगे बिगड़े काम - भजन

सुबह सुबह निस दिन जाया कर शिव के मंदिर, सुबह सुबह तू उठ के निस दिन शिव के मंदिर जाया कर, जब जपे गा शिव का नाम तेरे बनेगे बिगड़े काम, नाम जब जपेगा शिव का नाम तेरे बन जायेगे सब बिगड़े काम...

इक दिन वो भोले भंडारी बन करके ब्रज की नारी - भजन

इक दिन वो भोले भंडारी बन करके ब्रज की नारी, ब्रज/वृंदावन में आ गए।

शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्धार हुआ - भजन

शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्धार हुआ। अंत काल को भवसागर में उसका बेडा पार हुआ॥

हे शम्भू बाबा मेरे भोले नाथ - भजन

हे शम्भू बाबा मेरे भोले नाथ, तीनो लोक में तू ही तू। श्रद्धा सुमन मेरा, मन बेलपत्री...