गौरी के लाड़ले - भजन (Gauri Ke Ladle )


गौरी के लाड़ले,
महिमा तेरी महान,
करता है सबसे पहले,
पूजा तेरी जहान,
गौरी के लाडले,
महिमा तेरी महान ॥
चंदन चौकी पे बिराजे,
दाता गजशिश धारी,
शीश स्वर्ण मुकुट,
गले मोतियन माला प्यारी,
रिद्धि सिद्धि अंग संग,
छवि सबसे है न्यारी,
भोग लड्डुवन का लगे,
करे मूसे की सवारी,
पुरे हो काम तब ही,
पहले तुम्हारा ध्यान,
गौरी के लाडले,
महिमा तेरी महान ॥

माता गौरी जी के लाल,
शिव भोले के दुलारे,
रखे भक्तो की लाज,
काज बिगड़े सवारे,
अन्न धन ज्ञान मान,
से वो भरते भंडारे,
तेरा नाम सरल,
जो भी मन से पुकारे,
बिन मांगे लख्खा पाए,
मुंह माँगा तुमसे दान,
गौरी के लाड़ले,
महिमा तेरी महान,
करता है सबसे पहले,
पूजा तेरी जहान,
गौरी के लाडले,
महिमा तेरी महान ॥

आरती गणपती की | आओ जी गजानन आओ | श्री सिद्धिविनायक तेरी आरती गाऊं | गणपती बप्पा मोरया | श्री सिद्धिविनायक नमः
Gauri Ke Ladle - Read in English
Gauri Ke Ladle, Mahima Teri Mahan, Karta Hai Sabse Pahale, Pooja Teri Jahan, Gauri Ke Ladle, Mahima Teri Mahan ॥
Bhajan Ekdantaya BhajanGauri Tanaya BhajanShri Ganesh BhajanShri Vinayak BhajanGanpati BhajanGanpati Bappa BhajanGaneshotsav BhajanGajanan BhajanVakratunda BhajanGanesh Chaturthi BhajanChaturthi BhajanSidhivinayak Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

सावन का महीना भक्तों - भजन

सावन का, महीना भक्तों, हमें, भोले को, मनाना है ॥ भोले को, मनाना हमें, शँकर को, मनाना है ॥

छोटी सी मेरी पार्वती - भजन

छोटी सी मेरी पार्वती, शंकर की पूजा करती थी, निर्जल रहकर निश्छल मन से...

एक दिन मैया पार्वती, भोले से लगी कहने - भजन

एक दिन मैया पार्वती, भोले से लगी कहने, मुझको भी घड़वा दो मेरे स्वामी, सोने के गहने ॥

छोटी सी मेरी पार्वती, शंकर की पूजा करती थी - भजन

छोटी सी मेरी पार्वती, शंकर की पूजा करती थी, निर्जल रहकर निश्छल मन से, नित ध्यान प्रभू का धरती थी ..

पार्वती तेरा भोला, जगत में: शिव भजन

पार्वती तेरा भोला, जगत में सबसे निराला है । जो मै होती गंगा जैसी..