हम सांस ले रहे है, इस जान की बदौलत: भजन (Hum Sans Le Rahe Hai Is Jaan Ki Badolat)


हम सांस ले रहे है,
इस जान की बदौलत,
और जान जिस्म में है,
श्री राम की बदौलत
हम सांस ले रहे हैं,
इस जान की बदौलत ॥
श्री राम नाम जप के,
लंका से जीत आए,
हनुमान सिद्धि पा गए,
हरि नाम की बदौलत,
हम सांस ले रहे हैं,
इस जान की बदौलत ॥

कुछ पुण्य हो रहा है जो,
सूरज निकल रहा है,
धरती थमी है सदियों से,
इंसान की बदौलत,
हम सांस ले रहे हैं,
इस जान की बदौलत ॥

‘फणि’ गर्व हो रहा है,
विज्ञान की बदौलत,
विज्ञान का वजूद है,
भगवान की बदौलत,
हम सांस ले रहे हैं,
इस जान की बदौलत ॥

मेरे लिए अतिथि,
भगवान के बराबर,
सर करते है न्यौछावर,
मेहमान के बदौलत,
हम सांस ले रहे हैं,
इस जान की बदौलत ॥

लब पे हंसी नहीं तो,
जीना भी है क्या जीना,
पहचान है जहाँ में,
मुस्कान की बदौलत,
हम सांस ले रहे हैं,
इस जान की बदौलत ॥

हम सांस ले रहे है,
इस जान की बदौलत,
और जान जिस्म में है,
श्री राम की बदौलत
हम सांस ले रहे हैं,
इस जान की बदौलत ॥
Hum Sans Le Rahe Hai Is Jaan Ki Badolat - Read in English
Hum Saans Le Rahe Hai, Is Jaan Ki Badaulat, Aur Jaan Jism Mein Hai, Shree Ram Ki Badaulat, Hum Saans Le Rahe Hai, Is Jaan Ki Badaulat ॥
Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSita Navmi BhajanHanuman Janmotsav BhajanRam Bhajan BhajanMaryada Purushottam Shri Ram Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

ऐसे मेरे मन में विराजिये - भजन

ऐसे मेरे मन में विराजिये, कि मै भूल जाऊं काम धाम, गाऊं बस तेरा नाम...

आओ जी आओ मैया - भजन

आओ जी आओ मैया, आज म्हारे आंगणे, भगत बुलावे थाने आया सरसी, भगत बुलावे थाने आया सरसी, आओ जी आओ मईया, आज म्हारे आंगणे ॥

कभी दुर्गा बनके, कभी काली बनके - भजन

कभी दुर्गा बनके, कभी काली बनके, चली आना, मैया जी चली आना ॥

श्री राम तेरी महिमा से - भजन

श्री राम तेरी महिमा से, काम हो गया है, मंदिर बनेगा रास्ता, आसान हो गया, श्री राम तेरी महिमा से, काम हो गया है ॥

राम नाम जपते है, मस्ती में रहते है: भजन

राम नाम जपते है, मस्ती में रहते है, देव है ये सबसे निराला, इसे कहते हैं बजरंगबाला,
ओ बाला इसे कहते हैं बजरंगबाला ॥