जानकी स्तुति - भइ प्रगट किशोरी (Janaki Stuti - Bhai Pragat Kishori)


भइ प्रगट किशोरी,
धरनि निहोरी,
जनक नृपति सुखकारी ।
अनुपम बपुधारी,
रूप सँवारी,
आदि शक्ति सुकुमारी ।

मनि कनक सिंघासन,
कृतवर आसन,
शशि शत शत उजियारी ।

शिर मुकुट बिराजे,
भूषन साजे,
नृप लखि भये सुखारी ।

सखि आठ सयानी,
मन हुलसानी,
सेवहिं शील सुहाई ।

नरपति बड़भागी,
अति अनुरागी,
अस्तुति कर मन लाई ।

जय जय जय सीते,
श्रुतिगन गीते,
जेहिं शिव शारद गाई ।

सो मम हित करनी,
भवभय हरनी,
प्रगट भईं श्री आई ।

नित रघुवर माया,
भुवन निकाया,
रचइ जासु रुख पाई ।

सोइ अगजग माता,
निज जनत्राता,
प्रगटी मम ढिग आई ।

कन्या तनु लीजै,
अतिसुख दीजै,
रुचिर रूप सुखदाई ।

शिशु लीला करिये,
रुचि अनुसरिये,
मोरि सुता हरषाई ।

सुनि भूपति बानी,
मन मुसुकानी,
बनी सुता शिशु सीता ।

तब रोदन ठानी,
सुनि हरषानी,
रानी परम बिनीता ।

लिये गोद सुनैना,
जल भरि नैना,
नाचत गावत गीता ।

यह सुजस जे गावहिं,
श्रीपद पावहिं,
ते न होहिं भव भीता ।

दोहा:
रामचन्द्र सुख करन हित,
प्रगटि मख महि सीय ।

"गिरिधर" स्वामिनि जग जननि,
चरित करत कमनीय । ।

जनकपुर जनकलली जी की जय
अयोध्या रामजी लला की जय
- गिरिधर
Bhajan Maa Sita BhajanJanki BhajanSita Navami BhajanBadhai BhajanJanmdin BhajanBirthday BhajanNavjanm BhajanSohar BhajanSundarkand BhajanRamayan Path BhajanVijayadashami Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

ओ सांवरे दाता मेरे, तेरा शुक्रिया है: भजन

मुझे जो भी कुछ मिला है, तुमने ही सब दिया है, ओ साँवरे दाता मेरे, तेरा शुक्रिया है, ओ सांवरे दाता मेरे, तेरा शुक्रिया है ॥

मैं कितना अधम हूँ, ये तुम ही जानो: भजन

मैं कितना अधम हूँ, ये तुम ही जानो, मैं क्या चाहता हूँ, ये तुम ही जानो, मै कितना अधम हूँ, ये तुम ही जान ॥

हे बांके बिहारी गिरधारी हो प्यार तुम्हारे चरणों में - भजन

हे बांके बिहारी गिरधारी, हो प्यार तुम्हारे चरणों में, नटवर मधुसुदन बनवारी, हो प्यार तुम्हारे चरणों में...

था बिन दीनानाथ आंगली कुण पकड़सी जी - भजन

था बिन दीनानाथ, आंगली कुण पकड़सी जी, कुण पकड़सी जी सांवरा, कुण पकड़सी जी, था बिन दिनानाथ ॥

इतना तो करना स्वामी, जब प्राण तन से निकले - भजन

इतना तो करना स्वामी, जब प्राण तन से निकले गोविन्द नाम लेकर, फिर प्राण तन से निकले ॥