कहा प्रभु से बिगड़ता क्या - भजन (Kaha Prabhu Se Bigadta Kya)


कहा प्रभु से बिगड़ता क्या,
मेरी बिगड़ी बनाने में
मजा क्या आ रहा तुमको,
मुझे दर दर घूमाने में

वे बोले क्यों मेरे पीछे,
पड़ा तू रोज रहता है,

मैं बोला, दूसरा कोई
और बता दो जमाने में

वे बोले कि हजारों हैं,
करूंगा कृपा किस किस पर

मैं बोला साफ ही कह हो,
बचा कुछ नहीं खजाने में

वे बोले होश में बोलो,
नहीं तो रूठ जाऊँगा,

मैं बोला हो बड़े माहिर,
जल्दी रूठ जाने में

कहीं कुछ साधना की है,
वो बोले तो कहा मैंने

सुना है रीझ जाते हो
फकत आंसू बहाने में

वे बोले मेरी मर्जी है
करूंगा जो भी चाहूंगा

मैं बोला कर दो परिवर्तन,
करूणानिधि कहाने में

वे बोले करुणा दया न होती
तो जन राजेश न होते

मैं बोला हर्ज फिर क्या है,
मुझे मुख छवि दिखाने में

कहा प्रभु से बिगड़ता क्या,
मेरी बिगड़ी बनाने में
Kaha Prabhu Se Bigadta Kya - Read in English
Kaha Prabhu Se Bigadta Kya, Meri Bigdi Banane Mein, Maja Kya Aa Raha Tumko..
Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanRam Navami BhajanVijay Dashami BhajanSunderkand BhajanRamcharitmanas Katha BhajanAkhand Ramayana BhajanRajeshwaranand Ji Bhajan

अन्य प्रसिद्ध कहा प्रभु से बिगड़ता क्या - भजन वीडियो

Vinod Agarwal Ji

Prembhushan Ji Maharaj

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

चंदन है इस देश की माटी: भजन

चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है । हर बाला देवी की प्रतिमा, बच्चा बच्चा राम है..

उस देश को दुनिया में हिन्दुस्तान कहते है: धार्मिक देशभक्ति भजन

हम हार मान ने वाले इंसान नहीं है, जो पीठ दिखा कर भागे वो बेजान नहीं है, सुर वीरो की भूमि हम जिस धरा पे रहते है,
उस देश को दुनिया में हिन्दुस्तान कहते है ॥

भारत है पहचान मेरी: धार्मिक देशभक्ति भजन

भारत है पहचान मेरी और तिरंगा शान मेरी, दुनिया में सबसे न्यारा मुझे देश जान से प्यारा है, बस ये ही स्वर्ग द्वारा इसके लिए तो हरपल हाजिर जान मेरी, भारत है पहचान मेरी और तिरंगा शान मेरी ॥

वन्दे मातरम् - राष्ट्रगीत

वन्दे मातरम् सुजलां सुफलां मलयजशीतलाम् शस्यशामलां मातरम् ।

हमारा प्यारा हिंदुद्वीप - राष्ट्र गीत

हमारा प्यारा हिंदुद्वीप, हम हैं इसके प्रहरी और प्रदीप । अब उठो जगो हे आर्यवीर! उत्ताल प्रचंड समरसिन्धु समीप ॥..