Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

माँ का नाम जपे जा हर पल: भजन (Maa Ka Naam Jape Ja Har Pal)


माँ का नाम जपे जा हर पल: भजन
माँ का नाम जपे जा हर पल,
लागे ना कोई मोल रे,
जय माता दी बोल रे तू,
जय माता दी बोल रे ॥
माता रानी की मन्त्र जो जपते,
माँ को लगते प्यारे,
महारानी माँ वैष्णो का तू,
निशदिन ध्यान लगा ले,
मन की अंगूठी में तू जड़ ले,
ये हीरा अनमोल रे,
जय माता दी बोल रे तू,
जय माता दी बोल रे ॥

जिसने जो माँगा दे डाली,
ऐसी है माँ दानी,
इनसे ना कोई भेद छुपा है,
सबके मन की जानी,
सबकी नेकी बदिया रही माँ,
सच की तराजू तोल रे,
जय माता दी बोल रे तू,
जय माता दी बोल रे ॥

लाल चुनरिया ओढ़ के बैठी,
गुफा में पिंडी रानी है,
माँ की महिमा कैसे जाने,
हम मूरख अज्ञानी है,
यहाँ वहां मत ढूढ़ सरल तू,
भीतर अपने टटोल रे,
जय माता दी बोल रे तू,
जय माता दी बोल रे ॥

माँ का नाम जपे जा हर पल,
लागे ना कोई मोल रे,
जय माता दी बोल रे तू,
जय माता दी बोल रे ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन

Maa Ka Naam Jape Ja Har Pal in English

Maan Ka Naam Jape Ja Har Pal, Laage Na Koi Mol Re, Jai Mata Di Bol Re Tu, Jai Mata Di Bol Re ॥
यह भी जानें

Bhajan Maa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanMaa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanAshtami BhajanGupt Navratri BhajanJai Mata Di BhajanJyotawali Mata Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

प्रभु राम भी ऋणी है - भजन

पवन तनय संकट हरण, मंगल मूर्ती रूप। राम लखन सीता सहित,हृदय बसहुँ सुर भूप॥ प्रभु राम भी ऋणी है हनुमान जी तुम्हारे। सब काम राम जी के, तुमने सदा संवारे॥

बजरंगबली मेरी नाव चली - भजन

बजरंगबली मेरी नाव चली, करुना कर पार लगा देना। हे महावीरा हर लो पीरा..

तेरा गुड़गांव में धाम, मेरी मात शीतला महारानी - भजन

तेरा गुड़गांव में धाम, हो धाम ! मेरी मात शीतला महारानी । माँ के माथे पै टीका साज रहा ।

बालाजी ने ध्याले तू: भजन

मंगलवार शनिवार, बालाजी ने ध्याले तू, थोड़ो सो सिंदूर चढ़ाकर, मन का चाया पाले तू ॥

श्री बागेश्वर धाम की, जय बोलो - भजन

जय बोलो जय बोलो, जय बोलो, श्री बागेश्वर धाम की, जय बोलो, हनुमान जी महाराज, श्री बालाजी सरकार, धीरेन्द्र जी के हाथों, करते सबका उद्धार, देव भूमि सा लगे, ये दिव्य दरबार, जय बोलो जय बोलो, जय बोलो, श्री बागेश्वर सरकार की,
जय बोलो ॥

धन धन अंजनी का लाला, बजरंगबली मतवाला - भजन

धन धन अंजनी का लाला, बजरंगबली मतवाला, राम के काज के सँवारे तूने, भक्तों का प्रतिपाला रे, धन धन अँजनी का लाला, बजरंगबली मतवाला ॥

बजरंगी सरकार, द्वार तेरे आए - भजन

बजरंगी सरकार, द्वार तेरे आए, द्वार तेरे आए, दरश तेरा पाए, विनती करो स्वीकार, द्वार तेरे आए, बजरँगी सरकार, द्वार तेरे आए ॥

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP