राम नाम तू जप ले रे बंदे, बनेंगे तेरे काम: भजन (Ram Naam Tu Japle Re Bande Banenge Tere Kaam)


राम नाम तू जप ले रे बंदे,
बनेंगे तेरे काम,
क्यो भटके नर डगर डगर,
अंतिम सत्य है राम,
बोलो राम राम राम,
बोलो राम राम राम ॥
राम भजन भजके देखो,
दाम नही कुछ लगता,
भवसागर से तर जायेगा,
ध्यान प्रभु का जो करता,
साँस साँस में उसकी महिमा,
रोम रोम में राम,
बोलो राम राम राम,
बोलो राम राम राम,
क्यो भटके नर डगर डगर,
अंतिम सत्य है राम ॥

हीरा जनम मनुज का पाकर,
जीवन भर है ठगाये,
मोह माया के झूठे जग में,
माटी मोल बिकाये,
तन मन धन अर्पित हो उसपे,
गुंजित प्रभु का नाम,
बोलो राम राम राम,
बोलो राम राम राम,
क्यो भटके नर डगर डगर,
अंतिम सत्य है राम ॥

राम नाम है सच्चा मोती,
मानव तू है महान,
खिलजायेगा जीवन तेरा,
अंतर मन पहचान,
ह्रदय कुँज तू अर्पण कर दे,
सबके दाता राम,
बोलो राम राम राम,
बोलो राम राम राम,
क्यो भटके नर डगर डगर,
अंतिम सत्य है राम ॥

राम नाम तू जप ले रे बंदे,
बनेंगे तेरे काम,
क्यो भटके नर डगर डगर,
अंतिम सत्य है राम,
बोलो राम राम राम,
बोलो राम राम राम ॥
Ram Naam Tu Japle Re Bande Banenge Tere Kaam - Read in English
Ram Naam Tu Jap Le Re Bande, Banenge Tere Kaam, Kyo Bhatake Nar Dagar Dagar, Antim Saty Hai Ram, Bolo Ram Ram Ram, Bolo Ram Ram Ram ॥
Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSita Navmi BhajanHanuman Janmotsav BhajanRam Bhajan BhajanMaryada Purushottam Shri Ram Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

डम डम डम डमरू वाला, शिव मेरा भोला भाला - भजन

डम डम डम डमरू वाला, शिव मेरा भोला भाला, गौरा है संग विराजे, गोदी में गणपति लाला, शिव सा ना दानी कोई,
शिव सा ज्ञानी कोई, शिव जी के दर पे आजा, हो के मतवाला, डम डम डम डमरूँ वाला, शिव मेरा भोला भाला ॥

भोले बाबा ने यूँ ही बजाया डमरू - भजन

भोले बाबा ने यूँ ही बजाया डमरू, सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया ॥

खोलो समाधी भोले शंकर, मुझे दरश दिखाओ - भजन

खोलो समाधी भोले शंकर, मुझे दरश दिखाओ, इस जग की झूठी माया, से मुझको बचाओ, खोलो समाधि भोले शंकर, मुझे दरश दिखाओ ॥

भोले की किरपा से हमरे, ठाठ निराले है - भजन

भोले की किरपा से हमरे, ठाठ निराले है, हम बाबा वाले है, सुनो जी हम बाबा वाले है ॥

नमो नमो - भजन

नमो विश्वकर्ता, नमो विघ्नहरता, नमो शांताकारम, नमो निर्विकारम, ये धरती ये अम्बर, ये दरिया समंदर ये दिलकश नज़ारे, सभी है तुम्हारे, नमो, नमो, नमो, नमो, नमो, नमो ॥