राम राज फिर आया है: भजन (Ram Raj Fir Aya Hai)


श्री राम राज फिर आया है,
मन्दिर वहीं बनाया है ॥
रावण था असुरों का राजा,
असत्य झूँठ था उसका काजा,
मिल गया जब सत्य स्वरुपा,
रावण को दे दिया धाम अनूपा,
सदा हुई है सत्य की जीत,
कैसे टूटेगी ये रीत,
समय ने फिर दोहराया है,
मन्दिर वहीं बनाया है ॥

तीन रंग से बना तिरंगा,
सबसे ऊपर भगवा रंगा,
सत्य सनातन धर्म है ऊपर,
सारे धर्म है इसके अंदर,
कब तक सत्य से भागोगे,
एक ना एक दिन जागोगे,
मथुरा काशी बकाया है,
मन्दिर वहीं बनाया है ॥

फूलों से सजी है आज अयोध्या,
दीपों से जगमग आज अयोध्या,
खाली न गई भक्तों की कुर्बानी,
स्वर्णिम अक्षर से लिखी कहानी,
अभिनन्दन सबका करे द्वार पर,
बजरंग बली को मनाया है,
मन्दिर वहीं बनाया है ॥
Ram Raj Fir Aya Hai - Read in English
Shree Ram Raj Fir Aaya Hai, Mandir Wahi Banaya Hai ॥
Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSundarkand BhajanRamayan Path BhajanVijayadashami BhajanRam Sita Vivah BhajanMorning BhajanDainik BhajanDaily BhajanInstrumental BhajanRahul Pandit Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

मेहंदीपुर का ये बजरंग बाला बड़ा - भजन

मेहंदीपुर का ये बजरंग बाला बड़ा, इसके दर से ना कोई भी खाली गया, जो आया मुरादें मिली है उसे, इसके दर से ना कोई सवाली गया, मेहन्दीपुर का ये बजरंग बाला बड़ा ॥

बोलो सदा जयकार, पवनसुत महाबली की - भजन

बोलो सदा जयकार, पवनसुत महाबली की ॥

वीर बजरंगबली, मुझे तेरा सहारा है - भजन

वीर बजरंगबली, मुझे तेरा सहारा है, माँ अंजनी के लाल, तूने लाखों को तारा है, वीर बजरंगबलि, मुझे तेरा सहारा है ॥

हैं दीवाने जो प्यारे हनुमान के: भजन

हैं दीवाने जो प्यारे हनुमान के, हैं दीवाने जो प्यारे हनुमान के, वही बोलेंगे जय जय जय सियाराम, वही बोलेंगे जय जय जय सियाराम, हैं दीवाने जो प्यारे हनुमान के ॥

बारात भोले की - भजन

नंदी पे चली है बारात भोले की, सबसे अलग है यो बात भोले की, अरे शूकर नाचे शनिचर नाचे, संग में भूत पुशाचर नाचे, देख ले तू गोरां यो ठाठ भोले की...