श्री कृष्ण मंदिर, ब्रिजघाट - Shri Krishna Mandir

मुख्य आकर्षण - Key Highlights

◉ 51 फुट विशाल भगवान शिव मूर्ति।
◉ आश्रम, गुरुकुलम, गौशाला, हॉस्टिल, धर्मशाला जैसी संस्थान के साथ।
श्री कृष्ण आश्रम के प्रांगण मे 51 फुट ऊँची भगवान शिव की मूर्ति के साथ स्थित श्री कृष्ण मंदिर का निर्माण श्री ज्ञान स्वरूपनंद जी महाराज ने कराया था।

इस पूरे आश्रम मे मंदिर के साथ-साथ गुरुकुल तथा गुरुकुल का हॉस्टिल, गौशाला, यात्री निवास जैसे अन्य धार्मिक संस्थान भी हैं। मंदिर के सत्संग हॉल को संपूर्ण ब्रजघाट का सबसे भव्य सत्संग हॉल माना जाता है। आश्रम प्रांगण में सौ से भी अधिक संत एवं यात्री निवास कक्ष की व्यवस्था की गई है।

इस पूरे धार्मिक संगठन की विशाल एक लाख वर्गफुट परिधि मे बने कई बड़े-छोटे बाग-बगीचे-उपवन, इस स्थान को और भी भव्य एवं मनोरम बनाने मे सहयोग करते हैं।

मंदिर में त्यौहार एवं धार्मिक अनुस्थानो के अंतर्गत सभी हिंदू त्यौहार तथा सभी महापुरुषों की जयंतियाँ विधि-विधान के अनुसार मनाने की परंपरा है। प्रत्येक माह की अमावस्या एवं पूर्णिमा को यज्ञ का आयोजन किया जाता है, तथा अर्ध मासिक त्रियोदशी के दिन महामृत्युंजय जाप किया जाता है।

गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र का प्रसिद्ध वार्षिक मेला कार्तिक शुक्ला पूर्णिमा को आयोजित किया जाता है, अतः मेले मे आने वाले भक्तों एवं यात्रियों की सेवार्थ आश्रम पूर्ण रूप से तत्पर रहता है।
प्रचलित नाम: श्री कृष्ण आश्रम मंदिर
Shri Krishna Mandir - Read In English
Shri Krishna Temple located in the courtyard of Shri Krishna Ashram with 51 feet high idol of Lord Shiva, built by Shri Gyan Swaroopanand Ji Maharaj.

जानकारियां - Information

दर्शन समय
5:00 AM - 9:00 PM
5:00 AM: मंगला आरती
7:00 AM: बालभोग आरती
12:00 PM: राजभोग आरती
6:30 PM: संध्या आरती
9:00 PM: शयन आरती
धाम
Shri Gauri ShankarMaa SherawaliShri Radha Krishna (c)Shri Panchmukhi HanumanShri Ram Darwar
Maa TulsiBanana TreePeepal Tree
बुनियादी सेवाएं
Prasad, Drinking Water, Handpump, Satsang Hall, Power Backup, Office, Washroom, Sitting Benches, Music System, Garden
धर्मार्थ सेवाएं
आश्रम, गुरुकुलम, गौशाला, गुरुकुल हॉस्टिल, यात्री निवास / धर्मशाला
संस्थापक
श्री ज्ञान स्वरूपनंद जी महाराज
स्थापना
1974
देख-रेख संस्था
श्री कृष्ण आश्रम
समर्पित
श्री राधा कृष्ण
क्षेत्रफल
1 Lac sqt Feet
फोटोग्राफी
हाँ जी (मंदिर के अंदर तस्वीर लेना अ-नैतिक है जबकि कोई पूजा करने में व्यस्त है! कृपया मंदिर के नियमों और सुझावों का भी पालन करें।)
नि:शुल्क प्रवेश
हाँ जी

कैसे पहुचें - How To Reach

पता 📧
Brijghat Garh Mukteshwar Uttar Pradesh
मेट्रो 🚇
सड़क/मार्ग 🚗
NH 9
रेलवे 🚉
Garhmuktesar Bridge, Garhmuktesar
हवा मार्ग ✈
Hindon Air Force Station, Indira Gandhi International Airport
नदी ⛵
Ganga
सोशल मीडिया
निर्देशांक 🌐
28.755211°N, 78.141070°E

क्रमवद्ध - Timeline

1974

मंदिर की स्थापना।

8 October 1995

मंदिर मे श्री गौरी शंकर के साथ शिवालय की स्थापना।

7 February 2007

51 फुट विशाल भगवान शिव मूर्ति की स्थापना।

फोटो प्रदर्शनी - Photo Gallery

51 Feet Bhagwan Shiv Murti

Maa Bhagwati

Shri Radha Krishna

Shri Panchmukhi Hanuman

Shri Ram Darwar

Bhagwan Shankar

Temple Main Shikhar

Samadhi Sthal of Shri Gyan Swaroopanand Ji

Shri Gauri Shankar with Nandi

श्री कृष्ण मंदिर, ब्रिजघाट गूगल के मानचित्र पर

डाउनलोड भक्ति-भारत ऐप
अगर आपको यह मंदिर पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »

* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

अगला मंदिर दर्शन - Next Darshan

Updated: Sep 06, 2023 06:30 AM

मंदिर

आगामी त्योहार