भोग प्रसाद बनाने के लिए शुद्धता का ध्यान बहुत ही आवश्यक है। बर्तन एवं किचन की सफाई का भी विशेष ध्यान रखें।
बनाने की विधि:
एक चम्मच शहद, एक चम्मच मिश्री, एक चम्मच गाय का घर का बना दही और इसे आपस मे मिलाते है। उसके बाद गाय घी तथा गाय का चार चम्मच कच्चा दूध मिला लेते हैं। इस तरह आपका पंचामृत उपयोग के लिए तैयार हो जाता है।
यह मात्रा एक व्यक्ति के हिसाब से बताई गई है। सबसे बाद मे हम तुलसी के पत्ते धार्मिक और स्वास्थ्य संबंधी अनुकूलता के अनुसार डालते है। तुलसी रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाने मे बहुत ही सहायक है।
पंचामृत बनाने की आवश्यक सामग्री:
1) गाय का दूध
2) गाय का दही
3) गाय का घी
4) शहद
5) मिश्री अथवा शक्कर
तुलसी के पत्ते, चाँदी के कटोरी
पंचामृत से भगवान के स्नान का मंत्र:
पयोदधिघृतं चैव मधु च शर्करायुतं।
पंचामृतं मयानीतं स्नानार्थं प्रतिगृह्यताम ॥
पंचामृत बनाने की विधि का वीडियो Mum's Cuisine: श्रीमती सपना जैन के सहयोग से आप तक पहुँचाया जा रहा है: https://www.youtube.com/watch?v=Lq8FUI4UQ0s
पंचामृत बनाने की अन्य विधि:
गाय के दूध तथा दही को साफ धुले हुए वर्तन में मिला लेते हैं। मिश्रण में शहद व पंच मेवा अर्थात मखाने, काजू, छुआरे, गिरी तथा चिरौंजी को भी मिला लेते है। सबसे बाद में तुलसी के पत्तों से बने हुए मिश्रण में मिलाते हैं। इस तरह आपका पंचामृत उपयोग के लिए तैयार हो जाता है।
पंचामृत बनाने की आवश्यक सामग्री:
गाय का दूध, दही
शहद
पंच मेवा - मखाने, काजू, छुआरे, गिरी तथा चिरौंजी
तुलसी के पत्ते
! ऊपर दी गई प्रसाद बनाने की विधि उत्तर भारत में मुख्यतया प्रयोग में लाई जाती है, विभिन्न इलाकों में ये विधि अलग-अलग हो सकती है। कृपया अपनी विधि बताने के लिए नीचे कॉमेंट या हमारे कॉन्टेक्ट अस पर लिखें..
Bhog-prasad Panchamrit Bhog-prasadPuja Bhog-prasadKatha Bhog-prasadJanmashtami Bhog-prasadImmunity Booster Bhog-prasadTraditional Bhog-prasadHealthy Bhog-prasad
** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।