Shri Ram Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

🐅आश्विन माह 2026 - Ashwin Maas 2026

Ashwin Maas Date: Sunday, 27 September 2026

आश्विन माह वर्ष का सातवां महीना माना जाता है। यह ग्रेगोरियन कैलेंडर के सितंबर-अक्टूबर में आता है। विक्रम संवत के अनुसार भाद्रपद माह की पूर्णिमा के बाद की प्रतिपदा आश्विन माह की पहली तिथि होती है। आश्विन मास का नाम 'अश्विनी' नक्षत्र के कारण ही पड़ा है। 'अश्विनी' हिंदू कैलेंडर में समय की गणना में उपयोग किए जाने वाले 27 नक्षत्रों में से पहला है।

आश्विन मास का उत्सव
हिंदू धर्म के लोगों के लिए आश्विन मास का विशेष महत्व है। इस माह में पितरों को मुक्ति दिलाने और उन्हें ऊर्जा देने के लिए पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म किया जाता है। पितृ पक्ष आश्विन माह के कृष्ण पक्ष में आता है। मान्यता है कि इस पक्ष में पूर्वज किसी भी रूप में घर पर आ सकते हैं। इसलिए इस एक पखवाड़े (पितृ पक्ष) में किसी भी जीव का अपमान नहीं करना चाहिए। बल्कि अपने द्वार पर आने वाले प्रत्येक प्राणी को भोजन देकर उसका सम्मान करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में पितृ दोष बहुत महत्वपूर्ण होता है और इसलिए पितरों को मनाने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए श्राद्ध कर्म किया जाता है। पितृ पक्ष के दौरान कोई भी नया काम शुरू नहीं किया जाता है। यह पक्ष भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा से प्रारंभ होकर अमावस्या तक चलता है।

आश्विन मास 2026
इस वर्ष आश्विन मास की गणना 27 सितंबर से 26 अक्टूबर 2026 तक है।

आश्विन मास 2026 व्रत, त्यौहार, जयंती और उत्सव
27 सितम्बर 2026 रविवार - पितृपक्ष प्रारम्भ, इष्टि
29 सितम्बर 2026 मंगलवार - विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी
3 अक्टूबर 2026 शनिवार - महालक्ष्मी व्रत सम्पूर्ण, जीवित्पुत्रिका व्रत
6 अक्टूबर 2026 मंगलवार - इंदिरा एकादशी
8 अक्टूबर 2026 बृहस्पतिवार- प्रदोष व्रत
10 अक्टूबर 2026 शनिवार - सर्वपित्रू अमावस्या, दर्श अमावस्या, अन्वाधान, आश्विन अमावस्या
11 अक्टूबर 2026 रविवार - नवरात्रि प्रारंभ, घटस्थापना, इष्टी
12 अक्टूबर 2026 सोमवार - चन्द्र दर्शन
15 अक्टूबर 2026 बृहस्पतिवार - उपांग ललिता व्रत
16 अक्टूबर 2026 शुक्रवार - सरस्वती आवाहन
17 अक्टूबर 2026 शनिवार - सरस्वती पूजा, तुला संक्रान्ति
19 अक्टूबर 2026 सोमवार - दुर्गा अष्टमी, महानवमी, सरस्वती विसर्जन
20 अक्टूबर 2026 मंगलवार - दुर्गा विसर्जन, दशहरा
22 अक्टूबर 2026 बृहस्पतिवार - पापांकुशा एकादशी
23 अक्टूबर 2026 शुक्रवार - शुक्र प्रदोष व्रत
25 अक्टूबर 2026 रविवार - कोजागर पूजा, शरद पूर्णिमा, अन्वाधान
26 अक्टूबर 2026 सोमवार - आश्विन पूर्णिमा, इष्टि

कारणमाता रानी
उत्सव विधिभजन कीर्तन, झांकी,आरती,भंडारे

Ashwin Maas 2026 in English

Ashwin month has got its name because of 'Ashwini' Nakshatra. 'Ashwini' is the first of the 27 Nakshatras used in the calculation of time in the Hindu calendar.

आश्विन मास का महत्व

जिस तरह सावन को भगवान शिव का महीना माना जाता है, भाद्रपद को भगवान कृष्ण का महीना माना जाता है, उसी तरह आश्विन महीने को देवी दुर्गा का महीना कहा जाता है। भारत में हर साल चार नवरात्र मनाए जाते हैं, लेकिन आम तौर पर लोग चैत्र और शारदीय नवरात्र को साल में सबसे ज्यादा मानते हैं। शारदीय नवरात्रि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष में शुरू होती है और विजयादशमी पर समाप्त होती है। नवरात्रि के दौरान भक्त 9 दिनों तक व्रत रखते हैं और विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करते हैं।

आश्विन माह में क्या करें?

❀ आश्विन माह में पितरों का श्राद्ध और तर्पण जरूर करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक को पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
❀ इसके अलावा शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें।
❀ रोजाना दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
❀ शारदीय नवरात्र व्रत करें।
❀ स्नान, दान-पुण्य का अधिक महत्व है।
❀ गरीब लोगों में अन्न, वस्त्र और धन का दान करें।

आश्विन माह करें ये उपाय

अगर आप पितृ दोष का सामना कर रहे हैं, तो पितृ पक्ष में पितरों की पूजा करें। साथ ही माता-पिता की सेवा और सम्मान करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।

संबंधित जानकारियाँ

आगे के त्यौहार(2026)
27 September 202626 October 2026
भविष्य के त्यौहार
16 September 20274 September 202823 September 202912 September 2030
आवृत्ति
वार्षिक
समय
30 दिन
महीना
सितम्बर
मंत्र
जय माता रानी
कारण
माता रानी
उत्सव विधि
भजन कीर्तन, झांकी,आरती,भंडारे
पिछले त्यौहार
8 September 2025
अगर आपको यह त्योहार पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस त्योहार को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

आश्विन माह 2026 2026 तिथियाँ

FestivalDate
रविवार, 27 सितंबर 2026
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shiv Chalisa - Shiv Chalisa
Ram Bhajan - Ram Bhajan
Bhakti Bharat APP