Sawan 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मंदिर

मंदिर (English: Mandir, Gujarati: મંદિર, Bengali: মন্দির, Telugu: మందిరం, Malayalam: ക്ഷേത്രം, Kannada: ದೇವಸ್ಥಾನ) and gurudwara is the Hindu, Buddhist and Jain name for a place of worship or prayer. A space and structure designed to bring human beings and Gods together, infused with symbolism to express the ideas and beliefs. Bhakti Bharat Celebrating 600+ Temples.

श्री भीड़भंजन महादेव मंदिर @Somnath Gujarat

श्री भीड़भंजन महादेव मंदिर

श्री गणेश का भिडभंजन तथा महादेव के शशिभूषण रूप का संयोजन है, श्री भीड़भंजन महादेव मंदिर।

◉ श्री गणेश के भिडभंजन रूप के साथ।
◉ महादेव की शशिभूषण कला के साथ।


इस्कॉन मंदिर बेंगलुरु @Bengaluru Karnataka

इस्कॉन मंदिर बेंगलुरु

इस्कॉन मंदिर बेंगलुरु, कर्नाटक, भारत में स्थित एक प्रमुख आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और भक्तिमय स्थल है।

◉ विश्व के सबसे विशाल इस्कॉन मंदिरों में से एक है।
◉ खूबसूरत ग्रेनाइट की सीढ़ियाँ, भव्य गोपुरम और 56 फुट ऊँचा सोने की परत चढ़ा ध्वज स्तंभ आगंतुकों का स्वागत करते हैं।
◉ सभी आगंतुकों को नि:शुल्क प्रसाद और नित्य अन्नदान दिया जाता है।


श्री प्रसन्न महालक्ष्मी सन्निधि @Bengaluru Karnataka

श्री प्रसन्न महालक्ष्मी सन्निधि

श्री प्रसन्न महालक्ष्मी सन्निधि, धन, समृद्धि और शुभता की हिंदू देवी, महालक्ष्मी को समर्पित एक पवित्र मंदिर है। यह मंदिर बेंगलुरु, कर्नाटक में श्री प्रसन्न वीरंजनेय स्वामी मंदिर परिसर के भीतर स्थित है।

◉ मंदिर समृद्धि की देवी, महालक्ष्मी को समर्पित है।
◉ मशहूर प्रसन्न वीरंजनेय स्वामी मंदिर परिसर के अंदर स्थित है।


हनुमान मंदिर, कनाट प्लेस @Delhi New Delhi

हनुमान मंदिर, कनाट प्लेस

प्राचीन हनुमान मंदिर, महाभारत काल से बाल हनुमान को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है। यह दिल्ली में पांडवों द्वारा स्थापित पांच मंदिरों में से एक माना जाता है।

◉ दिल्ली का सबसे प्रसिद्ध बाल हनुमान मंदिर।
◉ पांडवों ने कुरुक्षेत्र को जीतने के बाद मंदिर की स्थापना की।
◉ तुलसीदास ने हनुमान चालीसा इसी पवित्र स्थान के दर्शन कर किया।
◉ निरंतर जाप के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स मे नाम।
◉ मुगल बादशाह अकबर भी बाल हनुमान की प्रार्थना करने आते थे।


मेहंदीपुर बालाजी @Mehandipur Rajasthan

मेहंदीपुर बालाजी

श्री मेहंदीपुर बालाजी अत्यंत सिद्ध एवं चमत्कारी तीर्थ स्थान है। श्री बाला जी महाराज के दर्शन मात्र से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

◉ श्री मेहंदीपुर बालाजी एक अत्यंत सिद्ध एवं चमत्कारी तीर्थ स्थान है।
◉ मंदिर को 3 देवताओं भगवान हनुमान, प्रेत राज और भैरव की उपस्थिति से सजाया गया है।
◉ किंवदंती है कि मंदिर में एक दैवीय शक्ति है जो बुरी आत्माओं से पीड़ित लोगों को ठीक कर सकती है।


मतंगेश्वर मंदिर @Khajuraho Madhya Pradesh

मतंगेश्वर मंदिर

मतंगेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश के छतरपुर ज़िले में खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह में स्थित सबसे पुराने और आध्यात्मिक रूप से सक्रिय मंदिरों में से एक है।

◉ 10वीं सदी का प्राचीन शिव मंदिर।
◉ 8 फ़ीट ऊँचा विशाल शिव लिंगम है।
◉ यह यूनेस्को (UNESCO) की सूची में शामिल खजुराहो परिसर में स्थित है।


हनुमान मंदिर, गोरखपुर @Betiahata Uttar Pradesh

हनुमान मंदिर, गोरखपुर

गोरखपुर के बेतियाहाता इलाके में स्थित श्री हनुमान मंदिर यहाँ के प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों में से एक है। यह मंदिर बेतियाहाता इलाके में हनुमान भक्ति का एक पुराना केंद्र है।

◉ भगवान हनुमान को समर्पित एक प्रतिष्ठित मंदिर।
◉ हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ के लिए लोकप्रिय केंद्र।


श्री चांदीवाले हनुमान मंदिर @Sitapur Uttar Pradesh

श्री चांदीवाले हनुमान मंदिर

श्री चांदीवाले हनुमान जी, सीतापुर, उत्तर प्रदेश के सीतापुर में स्थित एक प्रसिद्ध हनुमान मंदिर है। यह मंदिर खास तौर पर भगवान हनुमान की चांदी से सजी मूर्ति के लिए मशहूर है, इसी वजह से इसे चांदी वाले हनुमान जी के नाम से भी जाना जाता है।

◉ यह मंदिर हनुमान जी को समर्पित है जिन्हें बाधाओं को दूर करने वाला और भक्तों का रक्षक माना जाता है।
◉ यह मंदिर चांदी वाले हनुमान के नाम से मशहूर है।
◉ इस मंदिर का चंडी माता से भी संबंध है।


विंध्यवासिनी मंदिर @Vindhyachal Uttar Pradesh

विंध्यवासिनी मंदिर

विंध्याचल मंदिर, जिसे माँ विंध्यवासिनी मंदिर या विंध्याचल धाम के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले के विंध्याचल में गंगा नदी के तट पर स्थित है।

◉ मंदिर देवी विंध्यवासिनी को समर्पित है और भारत के शक्तिपीठ मंदिरों में से एक है।
◉ मंदिर में नवरात्रि मुख्य त्योहार है।
◉ मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान देवी मंदिर की छत पर स्थापित ध्वजस्तंभ पर निवास करती हैं।


बिरला गीता मंदिर @Dwarka Gujarat

बिरला गीता मंदिर

बिरला गीता मंदिर! भगवद गीता के शिक्षाप्रद मूल्यों की रक्षा हेतु बिड़ला ग्रुप द्वारा स्थापित एक सरल, सुंदर और शान्तिमय मंदिर है, जैसा कि भारत के अन्य प्रमुख शहरों में बिड़ला मंदिर फैले हुए हैं।

◉ बिड़ला समूह द्वारा स्थापित गीता मंदिर।
◉ भक्तों के लिए गेस्ट हाउस भी उपलब्ध है।


पनकी हनुमान मंदिर @Kanpur Uttar Pradesh

पनकी हनुमान मंदिर

चांदी से अलंकृत आठ फुट ऊँचे सिंदूरी बाल हनुमान, सुबह पनकी हनुमान मंदिर में चमकदार मासूम चेहरा वाले रूप मे भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। दोपहर को युवा ब्रह्मचारी रूप में तथा शाम को वयस्क महापुरुष जैसे प्रतीत होते हैं श्री हनुमान।

◉ चमकदार मासूम चेहरा वाले बाल हनुमान।
◉ कानपुर का सबसे प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर।
◉ बड़ी गौशाला भी उपलब्ध है।


Sawan 2026 - Sawan 2026
Sawan 2026 - Sawan 2026
Bhakti Bharat APP