Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

गुप्त वृंदावन धाम जयपुर - Gupta Vrindavan Dham Jaipur Coming Soon

मुख्य आकर्षण - Key Highlights

◉ राजस्थान का सबसे बड़ा मंदिर परिसर - 17 मंज़िला मंदिर और सांस्कृतिक परिसर।
◉ मंदिर में मंत्र-जाप के लिए पत्थरों से बना एक अनोखा 108-पत्थरों वाला रास्ता है।

गुप्त वृंदावन धाम राजस्थान के जयपुर के जगतपुरा क्षेत्र में विकसित हो रहा एक भव्य मंदिर एवं सांस्कृतिक परिसर है। इसे राजस्थान के सबसे बड़े आध्यात्मिक केंद्रों में से एक के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस धाम की परिकल्पना भगवान श्री राधा-कृष्ण की दिव्य लीलास्थली वृंदावन के आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव कराने के उद्देश्य से की गई है। यह केवल एक मंदिर ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक साधना, भारतीय संस्कृति, शिक्षा और भक्ति का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है।

गुप्त वृंदावन धाम का प्रमुख पर्व एवं उत्सव
गुप्त वृंदावन धाम में विभिन्न प्रमुख हिंदू पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाए जाएंगे, जिनमें प्रमुख हैं— श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधाष्टमी, ब्रज शैली की होली, गोवर्धन पूजा, कार्तिक पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा, दीपावली, राम नवमी, गुरु पूर्णिमा है। गुप्त वृंदावन धाम का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का प्रचार-प्रसार करना, भारतीय आध्यात्मिक विरासत का संरक्षण करना तथा श्रद्धालुओं को पूजा, ध्यान और सत्संग के लिए शांत एवं दिव्य वातावरण उपलब्ध कराना है। इस्कॉन वृंदावन के बारे में पढ़ें।

कैसे पहुँचें गुप्त वृंदावन धाम?
गुप्त वृंदावन धाम राजस्थान के जयपुर के जगतपुरा क्षेत्र में विकसित हो रहा है। जगतपुरा, जयपुर स्थित यह धाम शहर के विभिन्न क्षेत्रों से सड़क मार्ग द्वारा आसानी से जुड़ा हुआ है। टैक्सी, बस और अन्य स्थानीय परिवहन सुविधाएँ उपलब्ध हैं। जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन लगभग 15–18 किलोमीटर दूर है। जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा यहाँ से लगभग 8–10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद गुप्त वृंदावन धाम के राजस्थान के प्रमुख आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक तीर्थस्थलों में शामिल होने की अपेक्षा है, जहाँ श्रद्धालु वृंदावन की भक्ति परंपरा का दिव्य अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।

प्रचलित नाम: गुप्त वृंदावन धाम

समय - Timings

दर्शन समय
4 AM - 8:45 PM
त्योहार

गुप्त वृंदावन धाम का वास्तुकला

❀ गुप्त वृंदावन धाम की स्थापना का उद्देश्य श्रद्धालुओं को वृंदावन जैसी दिव्य अनुभूति प्रदान करना तथा सनातन धर्म की संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार करना है। जहाँ श्रद्धालुओं और आगंतुकों को दिव्य, प्रेरणादायक एवं अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त होगा।
❀ गुप्त वृंदावन धाम जयपुर के जगतपुरा क्षेत्र में 3.5 लाख वर्ग फुट में विकसित हो रहा एक विश्वस्तरीय आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र है।
❀ 17 मंजिला भव्य मंदिर परिसर के रूप में निर्मित यह परियोजना वर्ष 2027 तक पूर्ण होने की योजना है, जो जयपुर की 300वीं स्थापना वर्षगांठ के साथ एक ऐतिहासिक अवसर का प्रतीक होगी।
❀ इस दिव्य धाम में श्री श्री कृष्ण-बलराम, श्री श्री राधा श्याम सुंदर तथा श्री श्री निताई गौरांग के विग्रह प्रतिष्ठित होंगे।
❀ धाम में अन्नदान, गौ-सेवा, वैदिक शिक्षा, युवाओं और बच्चों के लिए कार्यक्रम तथा सांस्कृतिक गतिविधियाँ शामिल हैं। बांके बिहारी मंदिर के बारे में पढ़ें।

इस धाम का निर्माण पारंपरिक भारतीय मंदिर वास्तुकला के अनुरूप भव्य शैली में किया जा रहा है। परिसर की प्रमुख विशेषताएँ होंगी:
❀ श्री राधा-कृष्ण को समर्पित भव्य मंदिर
❀ उत्कृष्ट पत्थर की नक्काशी एवं पारंपरिक शिल्पकला
❀ विशाल प्रार्थना एवं ध्यान कक्ष
❀ सुंदर उद्यान एवं जल संरचनाएँ
❀ वृंदावन की अनुभूति कराने वाले आध्यात्मिक पथ
❀ यज्ञशाला एवं धार्मिक अनुष्ठानों के लिए विशेष स्थान

गुप्त वृंदावन धाम का प्रमुख आकर्षण

❀ भव्य श्री राधा-कृष्ण मंदिर
❀ सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक अध्ययन केंद्र
❀गौशाला
❀ योग एवं ध्यान केंद्र
❀ सत्संग एवं प्रवचन सभागार
❀ धार्मिक आयोजनों हेतु विशाल परिसर
❀भजन, कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

Gupta Vrindavan Dham Jaipur in English

Gupta Vrindavan Dham is a magnificent temple and cultural complex currently being developed in the Jagatpura area of ​​Jaipur, Rajasthan.

जानकारियां - Information

मंत्र / प्रचलित जयकारा
ॐ केशवाय नमः स्वाहा, ॐ नारायणाय नमः स्वाहा, माधवाय नमः स्वाहा
बुनियादी सेवाएं
पेयजल, प्रसाद, सीसीटीवी सुरक्षा, जूता स्टोर, पार्किंग स्थल
स्थापना
2027
समर्पित
भगवान कृष्ण
वास्तुकला
पारंपरिक राजस्थानी वास्तुकला

क्रमवद्ध - Timeline

4 AM - 8:45 PM

कैसे पहुचें - How To Reach

पता 📧
Hare Krishna Marg, Sector 26, Mahal Scheme, Jagatpura Jaipur Rajasthan
रेलवे 🚉
Jaipur Junction
हवा मार्ग ✈
Jaipur International Airport
निर्देशांक 🌐
26.8056111°N, 75.8555243°E
गुप्त वृंदावन धाम जयपुर गूगल के मानचित्र पर
http://www.bhaktibharat.com/mandir/gupta-vrindavan-dham-jaipur

अगला मंदिर दर्शन - Next Darshan

अपने विचार यहाँ लिखें - Write Your Comment

अगर आपको यह मंदिर पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस मंदिर को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP