भगवान नटवर आरती (Bhagwan Natwar Aarti)


॥ भगवान नटवर आरती ॥
नन्द-सुवन जसुमतिके लाला,गोधन गोपी प्रिय गोपाला।
देवप्रिय असुरनके काला,मोहन विश्वविमोहन वर की॥

आरती कीजै श्रीनटवर जी की।
गोवर्धन-धर बन्शीधर की॥

जय वसुदेव-देवकी-नन्दन,कालयवन-कन्सादि-निकन्दन।
जगदाधार अजय जगवन्दन,नित्य नवीन परम सुन्दर की॥

आरती कीजै श्रीनटवर जी की।
गोवर्धन-धर बन्शीधर की॥

अकल कलाधर सकल विश्वधर,विश्वम्भर कामद करुणाकर।
अजर, अमर, मायिक, मायाहर,निर्गुन चिन्मय गुणमन्दिर की॥

आरती कीजै श्रीनटवर जी की।
गोवर्धन-धर बन्शीधर की॥

पाण्डव-पूत परीक्षित रक्षक,अतुलित अहि अघ मूषक-भक्षक।
जगमय जगत निरीह निरीक्षक,ब्रह्म परात्पर परमेश्वर की॥

आरती कीजै श्रीनटवर जी की।
गोवर्धन-धर बन्शीधर की॥

नित्य सत्य गोलोकविहारी,अजाव्यक्त लीलावपुधारी।
लीलामय लीलाविस्तारी,मधुर मनोहर राधावर की॥

आरती कीजै श्रीनटवर जी की।
गोवर्धन-धर बन्शीधर की॥

आरती कीजै श्रीनटवर जी की,गोवर्धन-धर बन्शीधर की॥
आरती कीजै श्रीनटवर जी की,गोवर्धन-धर बन्शीधर की॥

आरती कीजै श्रीनटवर जी की।
गोवर्धन-धर बन्शीधर की॥
Bhagwan Natwar Aarti - Read in English
Nanda-Suvana Jasumatike Lala,Godhana Gopi Priya Gopala। Devapriya Asuranake Kala,Mohana Vishvavimohana Vara Ki॥
Aarti Natwar Aarti AartiBhagwan Vishnu AartiJagdish AartiPopular AartiOm Jai Jagdish AartiMost Common AartiShri Hari AartiJagdish Hare AartiShri Vishnu Aarti
अगर आपको यह आरती पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

श्री बृहस्पति देव की आरती

जय वृहस्पति देवा, ऊँ जय वृहस्पति देवा । छिन छिन भोग लगा‌ऊँ..

श्री राम स्तुति

Ram Stuti Lyrics in Hindi and English - श्री रामचन्द्र कृपालु भजुमन हरण भवभय दारुणं। नव कंज लोचन कंज मुख...

लक्ष्मीजी आरती

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता। तुमको निसदिन सेवत, हर विष्णु विधाता॥

ॐ जय जगदीश हरे आरती

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे। भक्त जनों के संकट, दास जनों के संकट, क्षण में दूर करे॥

भगवान नटवर आरती

नन्द-सुवन जसुमतिके लाला,गोधन गोपी प्रिय गोपाला। देवप्रिय असुरनके काला,मोहन विश्वविमोहन वर की॥