आई आई हरि की बारात,
आज हम नाचेंगे ।
हरि नाचेंगे हमारे साथ,
आज हम नाचेंगे ॥
नगर डगर सब खूब सजे हैं ।
घर घर खुशियों के दीप जगे हैं ॥
रंग रस की हो रही बरसात ।
आज हम नाचेंगे...
रथ सवार है दुल्हा राजा ।
बजे ढोल डफ शहिनाई बाजा ॥
देवी देवता, आए हैं साथ ।
आज हम नाचेंगे...
तुलसी विवाह का लगा है मेला ।
मधुर मिलन का
मधुप यह बेला ॥
देव प्रबोधिनी एकादशी की रात ।
आज हम नाचेंगे...
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।
** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक:
यहाँ साझा करें।