आजा कलयुग में लेके, अवतार ओ भोले - भजन (Aaja Kalyug Me Leke Avtar O Bhole)


आजा कलयुग में लेके,
अवतार ओ भोले,
अपने भक्तो की सुनले,
पुकार ओ भोले,
अपने भक्तो की सुनले,
पुकार ओ भोले ॥
दुनिया बनाने वाले,
कर दुनिया का ख्याल रे,
तेरे संसार का हुआ है,
बुरा हाल रे,
भाई को भाई रहा मार ओ भोले,
भाई को भाई रहा मार ओ भोले,
अपने भक्तो की सुनले,
पुकार ओ भोले,
अपने भक्तो की सुनले,
पुकार ओ भोले ॥

हाल कभी पूछ आके,
भोले तू गरीब का,
लिख्या सब ते न्यारा,
भाग क्या ते बदनसीब का,
रोटी देदे भूखा तो मत मार ओ भोले,
रोटी देदे भूखा तो मत मार ओ भोले,
अपने भक्तो की सुनले,
पुकार ओ भोले,
अपने भक्तो की सुनले,
पुकार ओ भोले ॥

पापियों के पाप धो धो,
गंगा मैली हो गई,
पापों से लड़ेगी कब तक,
ये पहेली हो गई,
तेरे बिना होगा ना उद्धार ओ भोले,
तेरे बिना होगा ना उद्धार ओ भोले,
अपने भक्तो की सुनले,
पुकार ओ भोले,
अपने भक्तो की सुनले,
पुकार ओ भोले ॥

आजा कलयुग में लेके,
अवतार ओ भोले,
अपने भक्तो की सुनले,
पुकार ओ भोले,
अपने भक्तो की सुनले,
पुकार ओ भोले ॥
Aaja Kalyug Me Leke Avtar O Bhole - Read in English
Aaja Kalyug Me Leke, Avtar O Bhole, Apne Bhakto Ki Sunle, Pukara O Bhole, Apne Bhakto Ki Sunle, Pukara O Bhole ॥
Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

विष्णु विष्णु तू भण रे प्राणी - भजन

विष्णु विष्णु तू भण रे प्राणी, बोल सदा शुरु मीठी वाणी। जुगती मुगति पाई रे, इण मूल मंत्र से ।

बेद की औषद खाइ कछु न करै: माँ गंगा माहात्म्य

माँ गंगा मैया का गरिमामय माहात्म्य॥ बेद की औषद खाइ कछु न करै बहु संजम री सुनि मोसें ।..

ओ गंगा तुम, गंगा बहती हो क्यूँ - भजन

करे हाहाकार निःशब्द सदा, ओ गंगा तुम, गंगा बहती हो क्यूँ?

चलो मन गंगा जमुना तीर - भजन

चलो मन गंगा जमुना तीर, गंगा जमुना निर्मल पानी, शीतल होत शरीर...

गंगा किनारे चले जाणा - भजन

मिटदि है मूरत, जिन्दी ये वाणी है, गंगा किनारे चले जाणा, मुड़के फिर नहीं आणा..