Haanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

शीश गंग अर्धंग पार्वती - भजन (Sheesh Gang Ardhang Parvati)


शीश गंग अर्धंग पार्वती - भजन
शीश गंग अर्धंग पार्वती,
सदा विराजत कैलासी ।
नंदी भृंगी नृत्य करत हैं,
धरत ध्यान सुर सुखरासी ॥
शीतल मन्द सुगन्ध पवन,
बह बैठे हैं शिव अविनाशी ।
करत गान-गन्धर्व सप्त स्वर,
राग रागिनी मधुरासी ॥

यक्ष-रक्ष-भैरव जहँ डोलत,
बोलत हैं वनके वासी ।
कोयल शब्द सुनावत सुन्दर,
भ्रमर करत हैं गुंजा-सी ॥

कल्पद्रुम अरु पारिजात तरु,
लाग रहे हैं लक्षासी ।
कामधेनु कोटिन जहँ डोलत,
करत दुग्ध की वर्षा-सी ॥

सूर्यकान्त सम पर्वत शोभित,
चन्द्रकान्त सम हिमराशी ।
नित्य छहों ऋतु रहत सुशोभित,
सेवत सदा प्रकृति दासी ॥

ऋषि मुनि देव दनुज नित सेवत,
गान करत श्रुति गुणराशी ।
ब्रह्मा, विष्णु निहारत निसिदिन,
कछु शिव हमकूँ फरमासी ॥

ऋद्धि-सिद्धि के दाता शंकर,
नित सत् चित् आनन्दराशी ।
जिनके सुमिरत ही कट जाती,
कठिन काल यमकी फांसी ॥

त्रिशूलधरजी का नाम निरन्तर,
प्रेम सहित जो नर गासी ।
दूर होय विपदा उस नर की,
जन्म-जन्म शिवपद पासी ॥

कैलासी काशी के वासी,
विनाशी मेरी सुध लीजो ।
सेवक जान सदा चरनन को,
अपनो जान कृपा कीजो ॥

तुम तो प्रभुजी सदा दयामय,
अवगुण मेरे सब ढकियो ।
सब अपराध क्षमाकर शंकर,
किंकर की विनती सुनियो ॥

शीश गंग अर्धंग पार्वती,
सदा विराजत कैलासी ।
नंदी भृंगी नृत्य करत हैं,
धरत ध्यान सुर सुखरासी ॥

श्री शिव पंचाक्षर स्तोत्र | शिव चालीसा | आरती: श्री शिव, शंकर, भोलेनाथ

Sheesh Gang Ardhang Parvati in English

Sheesh Gang Ardhang Parvati, Sada Virajat Kailasi । Nandi Bhrngi Nrty Karat Hain, Dharat Dhyan Sur Sukhrasi ॥
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Mandir BhajanAnuradha Paudwal Bhajan

अन्य प्रसिद्ध शीश गंग अर्धंग पार्वती - भजन वीडियो

शीश गंग अर्धंग पार्वती - Rajendra Jain

शीश गंग अर्धंग पार्वती - Lakhbir Singh Lakkha

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

चलती है सारी श्रष्टी, महाकाल के दर से - भजन

मेरे महाकाल की तो दुनिया हि दीवानी है, बनाते बिगड़ी सबकी भोले औघडदानी है, आसरा पाया है कृष्णा ने बाबा तेरे ही दर से,
मेरे महाकाल के दर से, मेरे महाकाल के दर से ॥

जोगी भेष धरकर, नंदी पे चढ़कर - भजन

जोगी भेष धरकर, नंदी पे चढ़कर, गौरा को बिहाने, भोलेनाथ आ गए है, देख देख दूल्हा और बाराती, देख देख दूल्हा और बाराती,
राजा हिमाचल मैना घबरा रहे है, राजा हिमाचल मैना घबरा रहे है, जोगी भेंष धरकर, नंदी पे चढ़कर, गौरा को बिहाने, भोलेनाथ आ गए है ॥

शंकर के द्वारे चले काँवरिया - भजन

शंकर के द्वारे चले काँवरिया, भोले के प्यारे चले काँवरिया..

मैं बेटा हूँ महाकाल का - भजन

दीवाना हूँ महाकाल का, उज्जैन के सरकार का, भोले बाबा मेरे है, मैं बेटा हूँ महाकाल का, दीवाना हूँ महाकाल का, उज्जैन के सरकार का ॥

राधा को नाम अनमोल बोलो राधे राधे।

राधा को नाम अनमोल बोलो राधे राधे। श्यामा को नाम अनमोल बोलो राधे राधे॥

शेरावाली के दो नैन प्यारे प्यारे

शेरवाली के दो नैन प्यारे प्यारे,तेरे मुकुट में चमके सितारे, अब मुझे गगन से क्या लेना, क्या लेना, शेरवाली के दो नैन प्यारे प्यारे,तेरे मुकुट में चमके सितारे ॥

डमरू वाले आजा, तेरी याद सताए: भजन

डमरू वाले आजा, तेरी याद सताए, मेरा ये भरोसा, कहीं टूट ना जाए, छुपा कहाँ आजा भोलेनाथ, डमरू वालें आजा,
तेरी याद सताए, मेरा ये भरोसा, कहीं टूट ना जाए ॥

Shiv Chalisa - Shiv Chalisa
Ram Bhajan - Ram Bhajan
Bhakti Bharat APP