आओ आओ कान्हा आया, राखी का त्यौहार - भजन (Aao Aao Kanha Aaya Rakhi Ka Tyohar)


आओ आओ कान्हा आया,
राखी का त्यौहार,
याद करे तेरी बहना तुझको,
जग के पालनहार,
आओ आओ नन्द कुमार,
आओ आओ कान्हां आया,
राखी का त्यौहार ॥
मेरा तो बस एक है भाई,
वो हो तुम मेरे कृष्ण कन्हाई,
जब भी आता रक्षाबंधन,
तुमसे ही उम्म्मीद लगाई,
मेरा तो तुमसे ही कन्हैया,
रोशन है संसार,
आओ आओ मदन गोपाल,
आओ आओ कान्हां आया,
राखी का त्यौहार ॥

देर करो ना जल्दी आओ,
बहना से राखी बँधवाओ,
तुम हो मेरे प्यारे भैया,
आकर बहन को गले लगाओ,
थाल सजा कर पूजा की,
मैं कर रही इंतज़ार,
आओ आओ नन्द कुमार,
आओ आओ कान्हां आया,
राखी का त्यौहार ॥

भाई बहन के प्रेम का बंधन,
पावन होता रक्षा बंधन,
जिसका भाई तुमसा मोहन,
उसका फिर क्या कहना ‘कुंदन’,
तेरा हमेशा मिलता आया,
कान्हा मुझको प्यार,
आओ आओ मदन गोपाल,
आओ आओ कान्हां आया,
राखी का त्यौहार ॥

आओ आओ कान्हा आया,
राखी का त्यौहार,
याद करे तेरी बहना तुझको,
जग के पालनहार,
आओ आओ नन्द कुमार,
आओ आओ कान्हां आया,
राखी का त्यौहार ॥
Aao Aao Kanha Aaya Rakhi Ka Tyohar - Read in English
Aao Aao Kanha Aaya, Rakhi Ka Tyauhaar, Yaad Kare Teri Bahana Tujhako, Jag Ke Palanahaar, Aao Aao Nand Kumar, Aao Aao Kanha Aaya, Rakhi Ka Tyauhaar ॥
Bhajan Shri Vishnu BhajanShri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanShri Shayam BhajanHariyali Teej Bhajan

अन्य प्रसिद्ध आओ आओ कान्हा आया, राखी का त्यौहार - भजन वीडियो

सबसे ऊंची प्रेम सगाई - जया किशोरी

भजन सबसे ऊँची प्रेम सगाई - पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी

सबसे ऊंची प्रेम सगाई - सृष्टि भंडारी

सबसे ऊंची प्रेम सगाई - वर्षा श्रीवास्तव

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

हे विनय विनायक विनती करा: भजन

हे विनय विनायक विनती करा, म्हारे आंगन आप पधारो जी, निर्बल रा बल प्रभु आप ही हो, निर्धन रा धन प्रभु आप ही हो, मन मंदिर में सत्कार करा, म्हारे आंगन आप पधारो जी ॥

जय जय गणपति गौरी नंदन: भजन

जय जय गणपति गौरी नंदन, हम आए शरण तिहारी प्रभु, तुम रिद्धि सिद्धि के हो दाता, हम भक्तन पर बलिहारी प्रभु, जय जय गणपति गौंरी नंदन, हम आए शरण तिहारी प्रभु ॥

मेरे घर गणपति जी है आए: भजन

मेरे घर गणपति जी है आए, मेरे घर गणपति जी है आये, मैं अपने दुःख को, मैं अपने दुःख को हूँ बिसराये, वो खुशियां अपने साथ है लाए,
मेरे घर गणपति जी है आए ॥

गणपति गजवदन वीनायक: भजन

गणपति गजवदन वीनायक, थाने प्रथम मनावा जी, आना कानी मत ना करीयो, थारी किरपा चावा जी, गणपति गजवदन विनायक, थाने प्रथम मनावा जी ॥

घुमतड़ा घर आवो, ओ म्हारा प्यारा गजानन: भजन

घुमतड़ा घर आवो, ओ म्हारा प्यारा गजानन, खेलतड़ा घर आवो, ओ म्हारा प्यारा गजानन ॥