बंसी वाले के चरणों में, सर हो मेरा: भजन (Bansi Wale Ke Charno Me Sar Ho Mera)


बंसी वाले के चरणों में, सर हो मेरा,
फिर ना पूछो, कि उस वक्त क्या बात है ।
उनके द्वारे पे डाला है जब से डेरा,
फिर ना पूछो कि कैसी मुलाकात है ॥
यह ना चाहूँ की, मुझ को खुदाई मिले,
यह ना चाहु, मुझे बादशाही मिले ।
ख़ाक दर की मिले ये मुकद्दर मेरा,
इससे बढ़कर बताओ क्या सौगात है ॥

बंसी वाले के चरणों में, सर हो मेरा,
फिर ना पूछो, कि उस वक्त क्या बात है ।
उनके द्वारे पे डाला है जब से डेरा,
फिर ना पूछो कि कैसी मुलाकात है ॥

हो गुलामी अगर आले दरबार की,
ये खुदाई भी है बादशाही भी है ।
दासी दर की भिखारिन बने जिस वक्त,
इससे बढकर बताओ की क्या बात है ॥

बंसी वाले के चरणों में, सर हो मेरा,
फिर ना पूछो, कि उस वक्त क्या बात है ।
उनके द्वारे पे डाला है जब से डेरा,
फिर ना पूछो कि कैसी मुलाकात है ॥

गोविन्द मेरो है गोपाल मेरो है ।
श्री बांके बिहारी नंदलाल मेरो है ॥

बंसी वाले के चरणों में, सर हो मेरा,
फिर ना पूछो, कि उस वक्त क्या बात है ।
उनके द्वारे पे डाला है जब से डेरा,
फिर ना पूछो कि कैसी मुलाकात है ॥
Bansi Wale Ke Charno Me Sar Ho Mera - Read in English
Bansi Wale Ke Charnon Mein, Sar Ho Mera, Phir Na Puchho, Ki Us Waqt Kya Baat Hai । Unke Dware Pe Dala Hai Jab Se Dera, Phir Na Puchho Ki Kaisi Mulakat Hai ॥
Bhajan Shri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanLaddu Gopal BhajanRadhashtami BhajanPhalguna BhajanIskcon BhajanShri Shyam Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

दुनिया चले ना श्री राम के बिना - भजन

दुनिया चले ना श्री राम के बिना, राम जी चले ना हनुमान के बिना ।

जो राम का नहीं, किसी काम का नहीं: भजन

वो नमस्ते दुआ और, सलाम का नहीं, जो राम का नहीं, किसी काम का नहीं ॥

म्हारी बिनती सुणो थे हनुमान: भजन

म्हारी बिनती सुणो थे हनुमान, धरुँ मैं थारो ध्यान, बेगा सा आओ बालाजी, बेगा सा आओ बालाजी, भगतां की सुणज्यो बालाजी ॥

हे राम भक्त हनुमान जी, मुझे ऐसी भक्ति दो: भजन

हे राम भक्त हनुमान जी, मुझे ऐसी भक्ति दो, चरणों की सेवा कर सकूँ, प्रभु ऐसी शक्ति दो, हे राम भक्त हनुमान जी ॥