भोले भाले डमरू वाले - भजन (Bhole Bhale Damaru Wale)


भोले भाले डमरू वाले,
नंदी के असवार,
शरण तेरी आ गया,
तेरी शरण में आ गया,
तेरी शरण में आ गया,
भोले भाले डमरू वालें,
नंदी के असवार,
शरण तेरी आ गया ॥
जटाजूट में गंग तेरे,
गल सोहे मुंडन माला,
डम डम डमरू बाज रहा,
हाथ त्रिशूल लिए भाला,
कैलाशी काशी के वासी,
जग के पालन हार,
शरण तेरी आ गया,
भोले भाले डमरू वालें,
नंदी के असवार,
शरण तेरी आ गया ॥

आक धतूरा भोग लगे,पीते भर भर भंग प्याला,
भस्मी रमाए बैठे है,
लिपटा है गल में काला,
कर में बिच्छू चंद्र भाल पर,
करता है उजियार,
शरण तेरी आ गया,
भोले भाले डमरू वालें,
नंदी के असवार,
शरण तेरी आ गया ॥

बाघम्बर को धार लिया,
योगेश्वर है मतवाला,
गिरिजा मैया संग सोहे,
पुत्र तेरा है दूंडाला,
सुर नर देव मुनिवर किन्नर,
करते है जयकार,
शरण तेरी आ गया,
भोले भाले डमरू वालें,
नंदी के असवार,
शरण तेरी आ गया ॥

भक्त तेरा दर पे आया,
भोले बाबा त्रिपुरारी,
सबकी नैया पार करो,
द्वार खड़े है नर नारी,
ज्ञान भक्ति के देने वाले,
भर देओ भंडार,
शरण तेरी आ गया,
भोले भाले डमरू वालें,
नंदी के असवार,
शरण तेरी आ गया ॥

भोले भाले डमरू वाले,
नंदी के असवार,
शरण तेरी आ गया,
तेरी शरण में आ गया,
तेरी शरण में आ गया,
भोले भाले डमरू वालें,
नंदी के असवार,
शरण तेरी आ गया ॥
Bhole Bhale Damaru Wale - Read in English
Bhole Bhale Damaru Vale, Nandi Ke Asavar, Sharan Teri Aa Gaya, Teri Sharan Mein Aa Gaya, Teri Sharan Mein Aa Gaya, Bhole Bhale Damaru Vale, Nandi Ke Asavar, Sharan Teri Aa Gaya ॥
Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

लल्ला की सुन के मै आयी यशोदा मैया देदो: बधाई भजन

नवजात शिशु के जन्म बधाई की खुशी मे यह गीत, भजन भारत मे बहुत लोकप्रिय हैं! लल्ला की सुन के मै आयी यशोदा मैया देदो बधाई,

सोहर: जुग जुग जियसु ललनवा

जुग जुग जियसु ललनवा, भवनवा के भाग जागल हो, ललना लाल होइहे, कुलवा के दीपक मनवा में, आस लागल हो ॥

भए प्रगट कृपाला दीनदयाला - भजन

श्री रामअवतार स्तुति बधाई, सोहर, जन्मदिन अवसरों पर लोकप्रिय है। भए प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौसल्या हितकारी ।

यह तो प्रेम की बात है उधो: भजन

यह तो प्रेम की बात है उधो, बंदगी तेरे बस की नहीं है। यहाँ सर देके होते सौदे...

नाचे नन्दलाल, नचावे हरि की मईआ - भजन

नाचे नन्दलाल, नचावे हरि की मईआ ॥ नचावे हरि की मईआ...