जन्मे जन्मे कृष्ण कन्हाई, बधाई दे दे री मैया: भजन (Janme Janme Krishna Kanhai Badhai De De Ri Maiya)


जन्मे जन्मे कृष्ण कन्हाई,
बधाई दे दे री मैया,
दे दे री मैया,
बधाई दे दे री मैया,
जन्में जन्में कृष्ण कन्हाई,
बधाई दे दे री मैया ॥
ब्रम्हा आए विष्णु आए,
आए श्री महेश,
रिद्धि सिद्धि लेकर आए,
आए श्री गणेश,
जन्में जन्में कृष्ण कन्हाई,
बधाई दे दे री मैया ॥

लक्ष्मी आई शारदा आई,
आई गौरा मैया,
तेरे लला की नज़र की उतारे,
ले रही मात बलैया,
जन्में जन्में कृष्ण कन्हाई,
बधाई दे दे री मैया ॥

सारे नगर में धूम मची है,
बजे ढोल शहनाई,
नन्द बाबा गोकुल घर घर में,
बांटे आज मिठाई,
जन्में जन्में कृष्ण कन्हाई,
बधाई दे दे री मैया ॥

पाप मिटाने इस धरती पर,
तारणहार है आए,
लिखता है ‘लोकेश प्रजापति’,
‘भावना’ भाव से गाए,
जन्में जन्में कृष्ण कन्हाई,
बधाई दे दे री मैया ॥

जन्मे जन्मे कृष्ण कन्हाई,
बधाई दे दे री मैया,
दे दे री मैया,
बधाई दे दे री मैया,
जन्में जन्में कृष्ण कन्हाई,
बधाई दे दे री मैया ॥
Janme Janme Krishna Kanhai Badhai De De Ri Maiya - Read in English
Janmo Janmo Krushan Kanhae, Badhae De De Ri Maiya, De De Ri Maiya, Badhae De De Ri Maiya, Janmo Janmo Krushan Kanhae, Badhae De De Ri Maiya ॥
Bhajan Shri Vishnu BhajanShri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shayam BhajanHariyali Teej Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

जय जय शनि देव महाराज - भजन

जय जय शनि देव महाराज, जन के संकट हरने वाले। तुम सूर्य पुत्र बलिधारी..

हनुमत जय बजरंगबली: भजन

हनुमत जय बजरंगबली, आपका नाम जपा है जिसने, विपदा उसकी टली, पवनसुत जय बजरंगबली ॥

स्वर्ण पर्वताकार शरीरा श्री हनुमान कहावे: भजन

स्वर्ण पर्वताकार शरीरा श्री हनुमान कहावे, सालासर के स्वर्ण कलश पर लाल ध्वजा लहराये ॥

दरबार सजा तेरा न्यारा, निरखत निरखत मैं हारा: भजन

दरबार सजा तेरा न्यारा, निरखत निरखत मैं हारा ॥

राम भक्त लें चला रे, राम की निशानी - भजन

राम भक्त ले चला रें, राम की निशानी, शीश पर खड़ाऊँ, अखियों में पानी, राम भक्त लें चला रे, राम की निशानी ॥