भजन: जिसने मरना सीखा लिया है (Jisane Marana Seekh Liya Hai)


जिसने मरना सीखा लिया है,
जीने का अधिकार उसी को ।
जो काँटों के पथ पर आया,
फूलों का उपहार उसी को ॥
जिसने गीत सजाये अपने
तलवारों के झन-झन स्वर पर
जिसने विप्लव राग अलापे
रिमझिम गोली के वर्षण पर
जो बलिदानों का प्रेमी है,
जगती का प्यार उसी को ॥

हँस-हँस कर इक मस्ती लेकर
जिसने सीखा है बलि होना
अपनी पीड़ा पर मुस्काना
औरों के कष्टों पर रोना
जिसने सहना सीख लिया है,
संकट है त्यौहार उसी को ॥

दुर्गमता लख बीहड़ पथ की
जो न कभी भी रुका कहीं पर
अनगिनती आघात सहे पर
जो न कभी भी झुका कहीं पर
झुका रहा है मस्तक अपना यह,
सारा संसार उसी को ॥
Jisane Marana Seekh Liya Hai - Read in English
Jisne Marna Seekha Liya Hai, Jeene Ka Adhikar Usi Ko । Jo Kanton Ke Path Par Aaya,
Bhajan Vedic BhajanVed BhajanSchool BhajanCollage BhajanArya Samaj BhajanBaba Ramdev Bhajan

अन्य प्रसिद्ध भजन: जिसने मरना सीखा लिया है वीडियो

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

मेले चलिये चिन्तापूर्णी दे - भजन

सोन महीने दी रूत आई, संगता नू होवे बधाई, मेला लगेया उथे भारी, रोनका लगीया चिन्तापूर्णी दे...

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

ॐ मंगलम ओमकार मंगलम - शिव धुन

ॐ मंगलम ओमकार मंगलम, ॐ मंगलम ओमकार मंगलम, सोम मंगलम सारधार मंगलम

मन में तो आवे भजन बनाऊं - भजन

मन में तो आवे भजन बनाऊं, भजन बना के बालासा, भजन बना के बालासा तुझको रिझाऊं..

बजरंगबली की शान बड़ी - भजन

बजरंगबली की शान बड़ी, अति सुंदर है हनुमानगढ़ी । श्री राम गरीब नवाज है, हनुमत कलयुग के राजा है