Shri Ram Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

वह शक्ति हमें दो दया निधे - प्रार्थना (Wah Shakti Hamain Do Daya Nidhe)


वह शक्ति हमें दो दया निधे - प्रार्थना
उत्तर प्रदेश के साथ अधिकतर उत्तर भारत के सरकारी स्कूल में 1961 से ही गाई जाने वाली सबसे प्रसिद्ध प्रार्थना।
वह शक्ति हमें दो दयानिधे,
कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें।
पर-सेवा पर-उपकार में हम,
जग(निज)-जीवन सफल बना जावें॥
॥ वह शक्ति हमें दो दयानिधे...॥

हम दीन-दुखी निबलों-विकलों के,
सेवक बन संताप हरें।
जो हैं अटके, भूले-भटके,
उनको तारें खुद तर जावें॥
॥ वह शक्ति हमें दो दयानिधे...॥

छल, दंभ-द्वेष, पाखंड-झूठ,
अन्याय से निशिदिन दूर रहें।
जीवन हो शुद्ध सरल अपना,
शुचि प्रेम-सुधा रस बरसावें॥
॥ वह शक्ति हमें दो दयानिधे...॥

निज आन-बान, मर्यादा का,
प्रभु ध्यान रहे अभिमान रहे।
जिस देश-जाति* में जन्म लिया,
बलिदान उसी पर हो जावें॥
॥ वह शक्ति हमें दो दयानिधे...॥

* काफी जगहों पर देश-जाति की जगह देश-राष्ट्र प्रयोग में लाया जाता है।

भारतीय स्कूलों में तथा उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में प्रतिदिन की जाने वाली प्रसिद्ध स्कूल प्रार्थना (Famous School Prayers)

इस कविता के लेखक मुरारीलाल शर्मा बालबंधु थे।
जन्म- 1893
ग्राम - साइमल की टिकड़ी
जिला- मेरठ, उत्तर-प्रदेश
निधन- 4 नवम्बर 1961

Wah Shakti Hamain Do Daya Nidhe in English

The most famous prayer to be sung in Uttar Pradesh, mostly from the government school of North India
यह भी जानें

Bhajan Arya Samaj BhajanVed BhajanVedic BhajanHawan BhajanYagya BhajanMotivational BhajanMorning BhajanDainik BhajanDaily BhajanPrarthana BhajanVandana BhajanJain BhajanJainism BhajanSchool BhajanCollage BhajanGurukul BhajanInspirational BhajanShanti Dham Bhajan

अन्य प्रसिद्ध वह शक्ति हमें दो दया निधे - प्रार्थना वीडियो

Vidhi Deshwal

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

रिद्धि सिद्धि के संग में, हे गौरी लाल पधारो: भजन

रिद्धि सिद्धि के संग में, हे गौरी लाल पधारो, सब बाधा विघन मिटा कर, सब बाधा विघन मिटा कर, मेरे कारज सभी संवारो, रिद्धि सिद्धी के संग में, हे गौरी लाल पधारो ॥

गणपति के चरणो में, ध्यान लगा ले रे: भजन

इनकी शरण में आओगे, सुख सम्रद्धि पाओगे, भव सागर से तरना है, इनका दर्शन करना है, ज़िन्दगी में तेरे, खुशियाँ भर जाए रे,
गणपति के चरणो में, ध्यान लगा ले रे ॥

आना गणपति देवा, हमारे घर कीर्तन में - भजन

आना गणपति देवा, हमारे घर कीर्तन में, मंगल कारज हो जब, हमारे घर आँगन में, दर्शन दिखाना तुम, हमको ऐ देवा, आना होके सवार, मूषक वाले वाहन में, आना गणपतिं देवा, हमारे घर कीर्तन में ॥

गणपति जी गणेश नू मनाइये - भजन

गणपति जी गणेश नू मनाइये, सारे काम रास होणगे, हर काम नाल पहला ही धियाइये, सारे काम रास होणगे, गणपति जी गणेश नू ध्याइये, सारे काम रास होणगे, सारे काम रास होणगे ॥

जय गणेश जय मेरें देवा: भजन

जय गणेश जय मेरें देवा, जय गणेश जय मेरें देवा, जय गणेश जय मेरें देवा, जय गणेश जय मेरें देवा, माता जाकी पार्वती है, माता जाकी पार्वती है, पिता महादेवा रे देवा, जय गणेश जय मेरें देवा ॥

जय जय जननी श्री गणेश की - भजन

जय जय जननी श्री गणेश की, प्रतीभा परमेश्वर परेश की, जय जय जननी श्री गणेश की..

खाटू श्याम भजन

फाल्गुन मेला, खाटू श्याम कीर्तन, खाटू श्याम भजन संध्या, बाबा श्याम धणी के भक्तों के बीच प्रसिद्ध श्री श्याम भजन..

Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Ram Bhajan - Ram Bhajan
Bhakti Bharat APP