काले काले बदरा, घिर घिर आ रहे है: भजन (Kaale Kaale Badra Ghir Ghir Aa Rahe Hai)


काले काले बदरा,
घिर घिर आ रहे है,
ऐ जी झूला डालो,
हम्बे झूला डालो,
कदम्ब की डाल,
कारे कारे बदरा,
घिर घिर आ रहे है,
लम्बे लम्बे झोटा,
राधा रानी ले रही है,
ऐ जी कोई नन्ही नन्ही,
हम्बे कोई नन्ही नन्ही,
परत फुहार,
कारे कारे बदरा,
घिर घिर आ रहे है ॥
झूला पे मोहन,
श्यामा संग झूलते जी,
ऐ जी गोपी गाती है,
हम्बे गोपी गाती है,
राग मल्हार,
कारे कारे बदरा,
घिर घिर आ रहे है ॥

चंपा चमेली जूही,
मोगरा खिल रहे जी,
ऐ जी कोई शीतल,
ऐ जी कोई शीतल,
चलत बयार,
कारे कारे बदरा,
घिर घिर आ रहे है ॥

कदम्ब की डाली काली,
कोयलिया गा रही जी,
ऐ जी दादुर पपिहन की,
ऐ जी दादुर पपिहन की,
सुरीली मस्त पुकार,
कारे कारे बदरा,
घिर घिर आ रहे है ॥

राधा की पायल कान्हा की,
बंसी बज रही,
ऐ जी दास प्रेमी के,
ऐ जी दास प्रेमी के,
लड़ी है अखियाँ चार,
कारे कारे बदरा,
घिर घिर आ रहे है ॥

काले काले बदरा,
घिर घिर आ रहे है,
ऐ जी झूला डालो,
हम्बे झूला डालो,
कदम्ब की डाल,
कारे कारे बदरा,
घिर घिर आ रहे है,
लम्बे लम्बे झोटा,
राधा रानी ले रही है,
ऐ जी कोई नन्ही नन्ही,
हम्बे कोई नन्ही नन्ही,
परत फुहार,
कारे कारे बदरा,
घिर घिर आ रहे है ॥
Kaale Kaale Badra Ghir Ghir Aa Rahe Hai - Read in English
Kaale Kaale Badra, Ghir Ghir Aa Rahe Hai, Ai Ji Jhoola Dalo, Hambe Jhoola Dalo, Kadamb Ki Daal, Kaare Kaare Badra, Ghir Ghir Aa Rahe Hai, Lambe Lambe Jhota, Radha Rani Le Rahi Hai, Ai Ji Koi Nanhi Nanhi, Hambe Koi Nanhi Nanhi, Parat Phuhar, Kaare Kaare Badra, Ghir Ghir Aa Rahe Hai ॥
Bhajan Shri Krishna BhajanBhrij BhajanBal Krishna BhajanLaddu Gopal BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shyam BhajanIskcon BhajanPhagun Mela BhajanRadhashtami Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

अनादि देवी अम्बिके तुम्हे सतत प्रणाम है - भजन

अनादि देवी अम्बिके तुम्हे सतत प्रणाम है, तुम्ही समस्त सृष्टि की अनादि आदि मूल हो, अनंत हो अजेय हो अछोर हो अकूल हो..

माँ की दुआ बड़ी है: भजन

लाख बार गिर कर मैं, हर बार उठा हूँ, जब भी संकट आया, तेरा नाम जपा हूँ, कैसे कहूं मैं चला अकेला, पग पग साथ चली है,
ममता के आंचल में हूं पला, तेरी करुणा बड़ी है, आज हूँ मैं जो कुछ भी, माँ की दुआ बड़ी है, भगवान ना देखा मैंने, भगवान मेरी वही है, भगवान ना देखा मैंने, भगवान मेरी वही है ॥

मैया कृपा करदो झोली मेरी भरदो: भजन

मैया कृपा करदो झोली मेरी भरदो, तेरी दया का हम सदा गुणगान करेंगे, तेरा ध्यान करेंगे...

माँ तेरा सच्चा द्वारा, लगे भक्तों को प्यारा: भजन

हे जग जननी हे जगदम्बा, महिमा तेरी अपार, माँ तेरा सच्चा द्वारा, लगे भक्तों को प्यारा ॥

मत कर तू अभिमान रे बंदे: भजन

मत कर तू अभिमान रे बंदे, जूठी तेरी शान रे । मत कर तू अभिमान...