मेरे भोले बाबा की नगरिया मे - भजन (Mere Bhole Baba Ki Nagariya Me)


तेरे दीदार को भोले,
तरसे मोरी अंखियां,
दे दर्शन इस दास को,
जो आऊं तोरी दुअरिया ॥
ले चल उठा के अपनी कांवरिया,
शिव शम्भू की दुअरिया में,
मेरे भोले बाबा की नगरिया में,
मेरे भोले बाबा की नगरिया मे ॥

अरे माई नरबदा को जल भर लाऊं,
अर्जी लगाऊं दुअरिया में,
मेरे भोले बाबा की नगरिया मे ॥

अरे अंधे भी आवे लंगड़े भी आवे,
तोखें रिझावें दुअरिया में,
मेरे भोले बाबा की नगरिया मे ॥

अरे भांग धतूरा भोले खो भावे,
तोखें चढ़ावे दुअरिया में,
मेरे भोले बाबा की नगरिया मे ॥

अरे झूम झूम सब जैकारे लगावे,
शिव शम्भू की दुअरिया में,
मेरे भोले बाबा की नगरिया मे ॥

ले चल उठा के अपनी कांवरिया,
शिव शम्भू की दुअरिया में,
मेरे भोले बाबा की नगरिया में ॥
Mere Bhole Baba Ki Nagariya Me - Read in English
Tere Didar Ho Bhole, Tarse Meri Ankhiya, De Darshan Is Dash Ko, Jo Aun Teri Duariya ॥
Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah BhajanAnuradha Paudwal Bhajan

अन्य प्रसिद्ध मेरे भोले बाबा की नगरिया मे - भजन वीडियो

Debashish Dasgupta

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

बालाजी मुझे अपने, दर पे बुलाना: भजन

बालाजी मुझे अपने, दर पे बुलाना, दर्शन से नैनो की, प्यास बुझाना, बालाजी मुझे अपना, दर्शन दिखाना, बालाजी मुझें अपने, दर पे बुलाना ॥

कीर्तन है वीर बजरंग का: भजन

कीर्तन है वीर बजरंग का, नच नच कर इनको मना, तभी तो बाबा आएंगे, राम गुण गाएंगे, कीर्तन होगा आज, कीर्तन होगा आज ॥

बजरंगबली तूने, कलयुग निहाल कर दिया: भजन

बजरंगबली तूने, कलयुग निहाल कर दिया, संकट मिटा भगतों के, यूं मालामाल कर दिया, बजरंग बली तूने, कलयुग निहाल कर दिया ॥

करता है तू बेड़ा पार: भजन

कोई जब राह ना पाए, शरण तेरी आए, की तुझको मन से मनाए, करता है तू बेड़ा पार, करता है तू बेडा पार ॥

कारोबार मेरो बालाजी चलावे: भजन

कारोबार मेरो बालाजी चलावे, मेरी बैलेंस शीट बालाजी बणावे, जिमे कदे भी घाटों आवे ना, आवे ना,
कारोबार मेरो बालाजी चलावें, मेरी बैलेंस शीट बालाजी बणावे ॥