ओ सोने वाले जाग जा - भजन (O Sone Wale Jaag Jaa)


किस धुन में बैठा बावरे
और तू किस मद में मस्ताना है,
ओ सोने वाले जाग जा
संसार मुसाफिर खाना है
ओ सोने वाले जाग जा
संसार मुसाफिर खाना है
किस धुन में बैठा बावरे
और तू किस मद में मस्ताना है,
ओ सोने वाले जाग जा
संसार मुसाफिर खाना है
ओ सोने वाले जाग जा
संसार मुसाफिर खाना है

क्या लेकर आया था जग में
फिर क्या लेकर जायेगा,
मुठ्ठी बांधे आया जग में
फिर हाँथ पसारे जाना है,
ओ सोने वाले जाग जा
संसार मुसाफिर खाना है

कोई आज गया कोई कल गया
कोई चँद रोज में जायेगा,
जिस घर से निकल गया पंछी
उस घर में फिर नही आना है,
ओ सोने वाले जाग जा
संसार मुसाफिर खाना है

सुत मात पिता बांधव नारी
धन धाम यहीं रह जायेगा,
यह चंद रोज की यारी है
फिर अपना कौन बेगाना है,
ओ सोने वाले जाग जा
संसार मुसाफिर खाना है

कह भिक्षु यती हरि नाम जपो
फिर ऐसा समय न आयेगा,
पाकर कंचन सी काया को
फिर हांथ मीज पछताना है,
ओ सोने वाले जाग जा
संसार मुसाफिर खाना है
Bhakti Bharat Lyrics

किस धुन में बैठा बावरे
और तू किस मद में मस्ताना है,
ओ सोने वाले जाग जा
संसार मुसाफिर खाना है
ओ सोने वाले जाग जा
संसार मुसाफिर खाना है
Bhajan Arya Samaj BhajanYoga Day BhajanYoga BhajanYog Diwas BhajanInternational Yoga Day Bhajan Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

भोले तेरी नगरी में दिल मेरा खो जाए - भजन

ॐ नमः शिवाय… ॐ नमः शिवाय… गूँजे ये संसार में… हर हर महादेव…भोले तेरी नगरी में, दिल मेरा खो जाए, भोले तेरी नगरी में, दिल मेरा खो जाए..

हर हर महाँदेव शंभू काशी विश्वनाथ गंगे - भजन

हर हर महाँदेव शंभू, हर हर, महाँदेव शंभू, काशी, विश्वनाथ गंगे l

आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी: भजन

तेरी पूजा करूँ तेरा अर्चन करूँ, तेरा वंदन करूँ आव्हान करूँ, गणपति मेरे काटो कलेश जी, आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी, आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी ॥

गणेश जी के नाम से भक्तो का, कल्याण होता है - भजन

गणेश जी के नाम से भक्तो का, कल्याण हमेशा होता है, पड़ती है नज़र जिस पर भी तेरी, पड़ती है नज़र जिस पर भी तेरी, उद्धार उसी का होता है, गणेश जी के नाम से भक्तों का ॥

आना हो श्री गणेशा, मेरे भी घर में आना - भजन

आना हो श्री गणेशा, मेरे भी घर में आना, हे गौरीसुत गजानन, हे गौरीसुत गजानन, मुझको ना भूल जाना, आना हों श्री गणेशा, मेरे भी घर में आना ॥