परदे में बैठे, यूँ ना मुस्कुराइये - भजन (Parde Me Bethe Bethe Yun Na Muskuraiye)


परदे में बैठे-बैठे,
यूँ ना मुस्कुराइये,
आ गए तेरे दीवाने,
जरा परदा हटाइए ॥
परदा तेरा हमें नहीं,
मंजूर सांवरे,
बैठा है छुप के दीवानो से,
क्यों दूर सांवरे,
मैं भी तो आया दो कदम,
जरा तुम भी बढ़ाइए,
आगए तेरे दीवाने,
जरा परदा हटाइए ॥

हम चाहने वाले हैं तेरे,
हमे है तुमसे मोहब्बत,
कर दो करम जरा दिखा दो,
अब सांवरी सूरत,
प्यासी निगाहे दीद की,
जरा नजरे मिलाइए,
आ गए तेरे दीवाने,
जरा परदा हटाइए ॥

तेरी इक झलक को प्यारे,
मेरा अब दिल बेकरार है,
दीदार की तमन्ना मुझे अब,
तेरा इंतजार है,
रह-रह के हमें इस तरह,
यूँ न सताइए,
आ गए तेरे दीवाने,
जरा परदा हटाइए ॥

तू ही जिंदगी है बंदगी,
तू ही आरजू हमारी,
अरमान मेरे दिल का करो,
पूरा बांके बिहारी
चित्र विचत्र को अपने प्रेम का,
पागल बनाइये ,
आ गए तेरे दीवाने,
जरा परदा हटाइए ॥

परदे में बैठे-बैठे,
यूँ ना मुस्कुराइये,
आ गए तेरे दीवाने,
जरा परदा हटाइए ॥
Parde Me Bethe Bethe Yun Na Muskuraiye - Read in English
Parde Mein Baithe-baithe, Yoon Na Muskuraiye, Aa Gaye Tere Deewane...
Bhajan Shri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanLaddu Gopal BhajanRadhashtami BhajanPhalguna BhajanIskcon BhajanShri Shyam BhajanChitra Vichitra Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

रख लाज मेरी गणपति - भजन

रख लाज मेरी गणपति, अपनी शरण में लीजिए । कर आज मंगल गणपति..

मेरी पूजा को सफल बनाओ: भजन

मेरी पूजा को सफल बनाओ, तुम बनाओ, गणराज गजानन आओ, गणराज गजानन आओ ॥

गणपति मेरे अँगना पधारो: भजन

गणपति मेरे अंगना पधारो, आस तुमसे लगाए हुए है, काज कर दो हमारे भी पुरे, तेरे चरणों में हम तो खड़े है,
गणपति मेरे अँगना पधारो ॥

गौंरी सुत गणराज गजानन, विघ्न हरण मंगल कारी: भजन

गौरी सुत गणराज गजानन, विघ्न हरण मंगल कारी, जो नर तुमको प्रथम मनावे, जो नर तुमको प्रथम मनावे, दुविधा मिट जावे सारी, गौंरी सुत गणराज गजानन, विघ्न हरण मंगल कारी ॥

राधे राधे बोल किस्मत खुल जाएगी - भजन

राधे राधे बोल किस्मत खुल जाएगी, राधे... राधे... ॥।बोल, किस्मत खुल जाएगी ॥ तेरा, कुछ ना, लगेगा मोल... जय श्री राधे... ।