सबसे ऊंची प्रेम सगाई - भजन (Bhajan: Sabse Unchi Prem Sagai)


सबसे ऊंची प्रेम सगाई,
सबसे ऊंची प्रेम सगाई ।
दुर्योधन के मेवा त्याग्यो,
साग विदुर घर खाई ।
सबसे ऊंची प्रेम सगाई ।

जूठे फल शबरी के खाये,
बहु विधि स्वाद बताई ।
सबसे ऊंची प्रेम सगाई ।

राजसूय यज्ञ युधिष्ठिर कीन्हा,
तामे जूठ उठाई ।
सबसे ऊंची प्रेम सगाई ।

प्रेम के बस पारथ रथ हांक्यो,
भूल गये ठकुराई ।
सबसे ऊंची प्रेम सगाई ।

ऐसी प्रीत बढ़ी वृन्दावन,
गोपियन नाच नचाई ।
सबसे ऊंची प्रेम सगाई ।

प्रेम के बस नृप सेवा कीन्हीं,
आप बने हरि नाई ।
सबसे ऊंची प्रेम सगाई ।

सूर क्रूर एहि लायक नाहीं,
केहि लगो करहुं बड़ाई ।
सबसे ऊंची प्रेम सगाई ।
Bhajan: Sabse Unchi Prem Sagai - Read in English
Sabase Unchi Prem Sagai । Duryodhan Ke Mewa Tyagyo, Saag Vidur Ghar Khai..
Bhajan Shri Vishnu BhajanShri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shayam BhajanJagjit Singh Bhajan

अन्य प्रसिद्ध सबसे ऊंची प्रेम सगाई - भजन वीडियो

सबसे ऊंची प्रेम सगाई - जया किशोरी

भजन सबसे ऊँची प्रेम सगाई - पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी

सबसे ऊंची प्रेम सगाई - सृष्टि भंडारी

सबसे ऊंची प्रेम सगाई - वर्षा श्रीवास्तव

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव - भजन

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव, पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव, महादेव, महादेव...

शिव शंकर डमरू धारी, है जग के आधार - भजन

शिव शंकर डमरू धारी, है जग के आधार, तीनो लोक पे रहता है, उनका ही अधिकार, शिव शंकर डमरू धारीं, है जग के आधार ॥

कैंलाश शिखर से उतर कर: भजन

आ गए है प्रभु गौरा मैया के संग, आ गए है प्रभु गौरा मैया के संग, मनभावन रूप ये धर कर, मेरे घर आए है भोले शंकर, कैंलाश शिखर से उतर कर, मेरे घर आए है भोले शंकर ॥

भोले के दर से सबकुछ मिला: भजन

मुकद्दर मेरा बन ही गया, भोले के दर से सबकुछ मिला, मन का अँधेरा मिट सा गया, भोलें के दर से सबकुछ मिला ॥