भजन: सांवरे को दिल में बसा के तो देखो (Bhajan: Sanware Ko Dil Me Basa Kar To Dekho)


कर्ता करे ना कर सके,
पर गुरु किए सब होये ।
सात द्वीप नौ खंड मे,
मेरे गुरु से बड़ा ना कोए ॥
सांवरे को दिल में बसा के तो देखो
दुनिया से मन को हटा के देखो
बड़ा ही दयालु है बांके बिहारी
इक बार वृन्दावन आ करके तो देखो

बांके बिहारी भक्तों के दिलदार
सदा लुटाते हैं कृपा के भण्डार

मीरा ने जैसे गिरिधर की पाया
प्याला ज़हर का अमृत बनाया
मीरा सी हस्ती मिटा कर तो देखो
इक बार वृन्दावन आ कर के देखो
सांवरे को दिल में बसा के तो देखो...

कोई तन दुखी कोई मन दुखी
कोई धन बिन रहे उदास
थोड़े थोड़े सब दुखी,
सुखी राम के दास

तेरी पल में झोली वो भर देगा
दुःख दर्द जिंदगी के वो हर लेगा
चौखट पे दामन फैला कर तो देखो
बस, इक बार वृन्दावन आ कर तो देखो

‘चित्र विचित्र’ का तो बस यही कहना
प्रभु चरणो से कही दूर नहीं रहना
जिंदगी यह बंदगी में मिटा कर तो देखो
इक बार वृन्दावन आ कर के देखो
Bhajan: Sanware Ko Dil Me Basa Kar To Dekho - Read in English
Sanware Ko Dil Mein Basa Ke to Dekho, Duniya Se Man Ko Hata Ke Dekho...
Bhajan Shri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanChitra Vichitra Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

प्रभुजी तुम बिन कौन सहारा - भजन

जो गणपति को ध्याये,परम सुखी हो जाए । जो शंकर को पूजे,विपदा पास न आए ॥

हुई गलियों में जय जयकार - भजन

नाची मन में उमंग, भरा खुशियों ने रंग, नाची मन में उमंग, भरा खुशियों ने रंग, गूंजी गणपति तेरी जयकार, आया गणपति तेरा त्यौहार, हुई गलियों में जय जयकार, आया गणपति तेरा त्यौहार ॥

शंकर जी का डमरू बाजे - भजन

शंकर जी का डमरू बाजे, पार्वती का नंदन नाचे॥ बर्फीले कैलाशिखर पर जय गणेश की धूम

श्याम सखियां तो डरदा मारा

शाम सखियों से डरता मारा, शाम, सखियों से, डरता मारा ॥ ओ, मुरली, छुपाई रखता... ॥

आओ विनायक म्हारे, आंगणिये पधारो: भजन

आओ विनायक म्हारे, आंगणिये पधारो, भक्ता रा कारज सारो जी, हाँ संवारो जी, आओं विनायक म्हारे, आंगणिये पधारो ॥