शिव ही आधार है सारे संसार के - भजन (Shiv Hi Aadhar Hai Saare Sansar Ke)


शिव ही आधार है सारे संसार के,
ज्ञानी लोगो से जाकर पता कीजिए,
चक्र आवागमन का ये रुक जाएगा,
भोले महादेव की अर्चना कीजिये,
शिव ही आधार हैं सारे संसार के,
ज्ञानी लोगो से जाकर पता कीजिए ॥
मन की जो कामना है वो मिल जाएगी,
और मुरादों की बगिया भी खिल जाएगी,
शिव चरणों में अपना झुकाकर के सर,
भोले भंडारी से प्रार्थना कीजिये,
शिव ही आधार हैं सारे संसार के,
ज्ञानी लोगो से जाकर पता कीजिए ॥

लिए भक्तो जब संकट की आए घड़ी,
और मुसीबत कोई सामने हो खड़ी,
उस समय ध्यान धर भोले भंडारी का,
ये जरुरी है सुमिरण किया कीजिये,
शिव ही आधार हैं सारे संसार के,
ज्ञानी लोगो से जाकर पता कीजिए ॥

देखना नैनो की ज्योति बढ़ जाएगी,
रौशनी में कभी ना कमी आएगी,
ये करिश्मा तभी होगा ऐ साथियों,
रोज भोले के दर्शन किया कीजिये,
शिव ही आधार हैं सारे संसार के,
ज्ञानी लोगो से जाकर पता कीजिए ॥

वो है उमापति वो है गिरजास्वामी,
शिव भोले की अर्धांगिनी पार्वती,
इनका वर्णन अगर जानना होतो फिर,
वेद और शाश्त्रो को पढ़ा कीजिये,
शिव ही आधार हैं सारे संसार के,
ज्ञानी लोगो से जाकर पता कीजिए ॥

शिव ही आधार है सारे संसार के,
ज्ञानी लोगो से जाकर पता कीजिए,
चक्र आवागमन का ये रुक जाएगा,
भोले महादेव की अर्चना कीजिये,
शिव ही आधार हैं सारे संसार के,
ज्ञानी लोगो से जाकर पता कीजिए ॥
Shiv Hi Aadhar Hai Saare Sansar Ke - Read in English
Shiv Hi Aadhar Hai Saare Sansar Ke, Gyani Logo Se Jakar Pata Kijiye, Chakr Aavagaman Ka Ye Ruk Jaega, Bhole Mahadev Ki Archana Kijiye, Shiv Hi Aadhar Hai Saare Sansar Ke, Gyani Logo Se Jakar Pata Kijiye ॥
Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah BhajanAnuradha Paudwal Bhajan

अन्य प्रसिद्ध शिव ही आधार है सारे संसार के - भजन वीडियो

Debashish Dasgupta

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

मेरे बांके बिहारी का आशिक़ ये ज़माना है - भजन

कोई पागल है इनका, कोई इनका दीवाना है, मेरे बांके बिहारी का, आशिक़ ये ज़माना है

मैं तो आई वृन्दावन धाम, किशोरी तेरे चरनन में - भजन

मैं तो आई वृन्दावन धाम किशोरी तेरे चरनन में। किशोरी तेरे चरनन में, श्री राधे तेरे चरनन में॥

करके इशारो बुलाए गई रे - श्री राधा भजन

इंद्रेश जी का प्रिय भजन भक्ति भारत आप तक पहुँचा रहा है, इसके बोल हैं. . करके इशारो बुलाए गई रे, बरसाने की छोरी राधा गोरी गोरी,

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है: भजन

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है, बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है, जय राधे जय राधे जय श्री राधे बोलो जय राधे ॥

बसाले मन मंदिर में राम: भजन

बसाले मन मंदिर में राम, बनेंगे बिगड़े तेरे काम, बसालें मन मंदिर में राम, बसालें मन मंदिर में राम ॥