शिव के रूप में आप विराजें, भोला शंकर नाथ जी: भजन (Shiv Ke Roop Mein Aap Viraje Bhola Shankar Nath Ji)


शिव के रूप में आप विराजे,
भोला शंकर नाथ जी ॥श्लोक – सौराष्ट्रे सोमनाथं च,
श्रीशैले मल्लिकार्जुनम्‌,
उज्जयिन्यां महाकाल,
ओमकारम ममलेश्वरम्‌।
परल्यां वैजनाथं च,
डाकियन्यां भीमशंकरम्‌,
सेतुबन्धे तु रामेशं,
नागेशं दारुकावने,
वारणस्यां तु विश्वेशं,
त्र्यम्बकं गौतमी तटे,
हिमालये तु केदारं,
ध्रुष्णेशं च शिवालये ॥

आकाशे तारकम लिंगम,
पाताले हाटकेश्वरम,
मृत्युलोके महाकालम,
लिंगम त्रयो नमोस्तुते ॥

शिव के रूप में आप विराजे,
भोला शंकर नाथ जी,
सारी दुनिया तुमको पूजे,
माँ गौरा के साथ जी,
बोल बम बोल बम,
बोल बम बम ॥

सौराष्ट्र में सोमनाथ जी,
श्री शैले मलिकार्जुनम्,
ओमकारेश्वर में ममलेश्वर,
गोमती तट में त्रंबकेश्वर,
उज्जैन में महाकाल स्वयंभू,
कालों के है काल जी,
सारी दुनिया तुमको पूजे,
माँ गौरा के साथ जी,
बोल बम बोल बम,
बोल बम बम ॥

परल्यां में वैजनाथ है,
डाकियन्या में भीम शंकर,
वाराणसी में विश्वेश्म् है,
नागेशं दारूकावने,
हिमालय में दर्शन करलो,
बद्री केदारनाथ जी,
सारी दुनिया तुमको पूजे,
माँ गौरा के साथ जी,
बोल बम बोल बम,
बोल बम बम ॥

अमरनाथ में आते बाबा,
बर्फानी देने दर्शन,
घृष्णेश्वर के दिव्य है दर्शन,
चलो चले वेरुल शहर,
समुंद्र तट पर रामेश्वर को,
पूजे थे श्री राम जी,
सारी दुनिया तुमको पूजे,
माँ गौरा के साथ जी,
बोल बम बोल बम,
बोल बम बम ॥

शिव के रूप में आप विराजें,
भोला शंकर नाथ जी,
सारी दुनिया तुमको पूजे,
माँ गौरा के साथ जी,
बोल बम बोल बम,
बोल बम बम ॥
Shiv Ke Roop Mein Aap Viraje Bhola Shankar Nath Ji - Read in English
Shiv Ke Roop Mein Aap Viraje, Bhole Shankar Naath Ji, Sari Duniya Tumko Puje, Maa Gaura Ke Saath ji, Bol Bam Bol Bam, Bol Bam Bam ॥
Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

तेरा जग है करें गुणगान, गजानन लम्बोदर - भजन

तेरा जग है करें गुणगान, गजानन लम्बोदर, लम्बोदर हे लम्बोदर, लम्बोदर हे लम्बोदर, तू जग में सबसे महान, गजानन लम्बोदर, तेरा जग है करे गुणगान, गजानन लम्बोदर ॥

गजानंद महाराज पधारो कीर्तन की तैयारी है - भजन

गजानंद महाराज पधारो, कीर्तन की तैयारी है, आओ आओ बेगा आओ, चाव दरस को भारी है॥

प्रीत मे पूजे नाम तुम्हारा - भजन

प्रीत मे पूजे नाम तुम्हारा, गणपति जगत खिवैया, शिव नँदन अब आज हमारी, पार लगाना नैय्या, जय गौरी के लाला ॥

गोरा रानी ने जपी ऐसी माला: भजन

गौरा से बोले शम्भू काहे पुकारा, गौरा जी बोली चाहूँ साथ तुम्हारा, तुम जैसा नाथ नहीं कोई निराला, गोरा रानी ने जपी ऐसी माला, मिला है देखो डमरू वाला ॥

जपो बम बम रटो बम बम - भजन

जपो बम बम रटो बम बम, मिटेंगे अपने सारे गम, जपों बम बम रटों बम बम, मिटेंगे अपने सारे गम, ये भोले का महामन्त्रम, ये भोले का महामन्त्रम, सदा रटते रहेंगे हम, जपों बम बम रटों बम बम, मिटेंगे अपने सारे गम ॥