श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है - भजन (Shri Radhe Govinda Man Bhaj Le Hari Ka Pyara Naam Hai)


श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है ।
गोपाला हरी का प्यारा नाम है, नंदलाला हरी का प्यारा नाम है ॥
मोर मुकुट सर गल बन माला, केसर तिलक लगाए,
वृन्दावन में कुञ्ज गलिन में सब को नाच नचाए ।
श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है ॥

गिरिधर नागर कहती मीरा, सूर को शयामल भाया,
तुकाराम और नामदेव ने विठ्ठल विठ्ठल गाया ।
श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है ॥

नरसी ने खडताल बजा के सांवरिया को रिझाया,
शबरी ने अपने हाथों से प्रभु को बेर खिलाया ।
श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है ॥

राधा शक्ति बिना ना कोई श्यामल दर्शन पाए,
आराधन कर राधे राधे काहना भागे आए ।
श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है ॥

सिमरन का रस जिसको आया, वो ही जाने मन में,
निराकार साकार होतरे भगतों के आँगन में ।
श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है ॥

श्याम सलोना कुंजबिहारी नटवर लीलाधारी,
अन्तर्वासी हरिअविनाशी लागे शरण तिहारी ।
श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है ॥

श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है ।
गोपाला हरी का प्यारा नाम है, नंदलाला हरी का प्यारा नाम है ॥

आरती कुंजबिहारी की | आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन | श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं | आरती श्री बाल कृष्ण जी की | ॐ जय जगदीश हरे | मधुराष्टकम्: धरं मधुरं वदनं मधुरं | कृष्ण भजन | अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं | श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी
Shri Radhe Govinda Man Bhaj Le Hari Ka Pyara Naam Hai - Read in English
Shri Radhe Govinda, Man Bhaj Le Hari Ka Pyara Naam Hai । Gopala Hari Ka Pyaranaam Hai
Bhajan Shri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Kunj Bihari BhajanLaddu Gopal BhajanKhatushayam Ji BhajanHariom Sharan Bhajan

अन्य प्रसिद्ध श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है - भजन वीडियो

Shri Hari Om Sharan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

आजा आजा ओ गणराजा - भजन

सर्वप्रथम पूजीत हो बाबा, तुम हो जग से निराले। श्रद्धा भाव से तुमको पूजे, सदा ये दुनिया वाले। कभी नहीं कोई लौटा तेरे दर से यूँ ही खाली, भर-भर के देते हो सबको, जो आए बनके सवाली॥

गाइये गणपति जगवंदन - भजन

गाइये गणपति जगवंदन । शंकर सुवन भवानी के नंदन ॥ सिद्धि सदन गजवदन विनायक...

सारे जगत में सबसे प्रथमें तुम्हें मनाते हैं: भजन

बप्पा हो बप्पा गणपति बप्पा बप्पा हो बप्पा गणपति बप्पा तेरी जय जयकार लगाते हैं जय जय गणराज सारे जगत में सबसे प्रथमें तुम्हें मनाते हैं ॥

सूरज की लाली तुझे तिलक लगाती है: भुज मूवी आरती

सूरज की लाली तुझे तिलक लगाती है, बगिया की डाली डाली पुष्प चढ़ाती है..

हे प्रथम पूज्य गौरीनंदन, हम शरण तिहारी आए है: भजन

हे प्रथम पूज्य गौरीनंदन, हम शरण तिहारी आए है, श्रद्धा के सुमन अर्पित करने, हम थाल सजा कर लाए है, हे प्रथम पुज्य गौरीनंदन, हम शरण तिहारी आए है ॥