श्री राम का भगवा लहराया: भजन (Shri Ram Ka Bhagwa Lehraya)


खूब सजी अयोध्या पावन दिन आया है,
घर घर में श्री राम का भगवा लहराया है,
मची अयोध्या में धूम,
मस्ती में नाच रहे हैं सारे झूम झूम ॥
पांच सौ बरस का ये लंबा इंतजार है,
सजा श्री राम जी का यहां दरबार है,
सिया लखन के संग में बैठे श्री राम है,
चरणों में राम जी के बैठे हनुमान है,
अवध की धरती रही चूम,
मस्ती में नाच रहे हैं सारे झूम झूम ॥

बन गया मंदिर सुंदर मेरे प्रभु राम का,
गूंजे जयकारा यहां राम जी के नाम का,
मिलने अपने भक्तो से चले है राम जी,
देखो निकली सवारी सज के श्री राम की,
सारी नगरी रहे है घूम,
मस्ती में नाच रहे हैं सारे झूम झूम ॥
BhaktiBharat Lyrics

बजे है ढोल नगाड़े स्वागत में श्री राम के,
बदले है पल में नजारे आज,अयोध्या धाम के,
आई अयोध्या दुनिया करने दीदार जी,
कुंदन कहता श्वेता से चलो एक बार जी,
करने दर्शन को हम और तुम,
मस्ती में नाच रहे हैं सारे झूम झूम ॥
Shri Ram Ka Bhagwa Lehraya - Read in English
Khub Saji Ayodhya Pawan Din Aaya Hai, Ghar Ghar Mein Shri Ram Ka Bhagwa Lehraya Hai, Machi Ayodhya Mein Dhum, Masti Mein Nach Rahe Hain Sare Jhoom Jhoom ॥
Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSita Navmi BhajanHanuman Janmotsav BhajanRam Bhajan BhajanMaryada Purushottam Shri Ram Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

चंदन है इस देश की माटी: भजन

चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है । हर बाला देवी की प्रतिमा, बच्चा बच्चा राम है..

उस देश को दुनिया में हिन्दुस्तान कहते है: धार्मिक देशभक्ति भजन

हम हार मान ने वाले इंसान नहीं है, जो पीठ दिखा कर भागे वो बेजान नहीं है, सुर वीरो की भूमि हम जिस धरा पे रहते है,
उस देश को दुनिया में हिन्दुस्तान कहते है ॥

भारत है पहचान मेरी: धार्मिक देशभक्ति भजन

भारत है पहचान मेरी और तिरंगा शान मेरी, दुनिया में सबसे न्यारा मुझे देश जान से प्यारा है, बस ये ही स्वर्ग द्वारा इसके लिए तो हरपल हाजिर जान मेरी, भारत है पहचान मेरी और तिरंगा शान मेरी ॥

वन्दे मातरम् - राष्ट्रगीत

वन्दे मातरम् सुजलां सुफलां मलयजशीतलाम् शस्यशामलां मातरम् ।

हमारा प्यारा हिंदुद्वीप - राष्ट्र गीत

हमारा प्यारा हिंदुद्वीप, हम हैं इसके प्रहरी और प्रदीप । अब उठो जगो हे आर्यवीर! उत्ताल प्रचंड समरसिन्धु समीप ॥..