तुम करलो प्रभु से प्यार, अमृत बरसेगा - भजन (Tum Karlo Prabhu Se Pyar Amrat Barsega)


तुम करलो प्रभु से प्यार,
अमृत बरसेगा,
बरसेगा नित बरसेगा,
तुम करलों प्रभु से प्यार,
अमृत बरसेगा ॥
दया धर्म से प्रीति करलो,
भव सागर से पार उतर लो,
तेरा हो जाए बेडा पार,
अमृत बरसेगा,
तुम करलों प्रभु से प्यार,
अमृत बरसेगा ॥

सत्य ज्ञान ही गहना,
कड़वा बोल कभी ना कहना,
तुम करो आत्म उद्धार,
अमृत बरसेगा,
तुम करलों प्रभु से प्यार,
अमृत बरसेगा ॥

ॐ नाम का अमृत प्याला,
पी ले बनकर किस्मत वाला,
ये मिले ना बारमबार,
अमृत बरसेगा,
तुम करलों प्रभु से प्यार,
अमृत बरसेगा ॥

तुम करलो प्रभु से प्यार,
अमृत बरसेगा,
बरसेगा नित बरसेगा,
तुम करलों प्रभु से प्यार,
अमृत बरसेगा ॥
Tum Karlo Prabhu Se Pyar Amrat Barsega - Read in English
Tum Karlo Prabhu Se Pyar, Amrut Barsega, Barsega Nit Barsega, Tum Karlo Prabhu Se Pyar, Amrut Barsega ॥
Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

मनोज मुंतशिर रचित भए प्रगट कृपाला दीनदयाला रीमिक्स

श्री राम जानकी कथा ज्ञान की, श्री रामायण का ज्ञान, भए प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौसल्या हितकारी । जुग-जुग से हमने पलक बिछायी, तुम्हरी राह बुहारी

जिसकी लागी रे लगन भगवान में - भजन

जिसकी लागी रे लगन भगवान में, उसका दिया रे जलेगा तूफान में।

मिल कहो गर्व से हिन्दू है हम - भजन

मिल कहो गर्व से हिन्दू है हम, यह हिन्दूस्तान हमारा, था स्वामी जी का नारा..

रोम रोम में बस हुआ है एक उसी का नाम: भजन

रोम रोम में बसा हुआ है, एक उसी का नाम, तू जपले राम राम राम, तू भजले राम राम राम

बधैया बाजे आँगने में: भजन

बधैया बाजे आँगने में, बधैया बाजे आँगने मे II चंद्रमुखी मृगनयनी अवध की, तोड़त ताने रागने में, बधैया बाजे आँगने मे..