तुम्हारी जय हो वीर हनुमान - भजन (Tumhari Jai Ho Veer Hanuman Bhajan)


तुम्हारी जय हो वीर हनुमान,
ओ रामदूत मतवाले हो बड़े दिल वाले,
जगत में ऊंची तुम्हारी शान,
तुम्हारी जय हो वीर हनुमान ।
भूख लगी तो समझ के फल,
सूरज को मुख में डाला,
अन्धकार फैला सृष्टि में,
हाहाकार विकराला,
आन करि विनती देवो ने,
विपदा को किया निवार,
तुम्हारी जय हो वीर हनुमान ।

सोने की लंका को जला कर,
राख का ढेर बनाया,
तहस-नहस बगियन कर दी,
अक्षय को मार गिराया,
लाये संजीवन बूटी,
बचाई भाई लखन की जान,
तुम्हारी जय हो वीर हनुमान ।

रोम रोम में राम रमे बस,
राम भजन ही भाये,
सरल तुम्हारा भजन करे जो,
संकट उस के मिटाये,
तेल सिंधुर चढ़ाये जो,
लखा दिया अबे का दान,
तुम्हारी जय हो वीर हनुमान ।

तुम्हारी जय हो वीर हनुमान,
ओ रामदूत मतवाले हो बड़े दिल वाले,
जगत में ऊंची तुम्हारी शान,
तुम्हारी जय हो वीर हनुमान ।

हनुमान चालीसा | श्री हनुमान आरती | संकटमोचन अष्टक | बालाजी आरती | श्री राम स्तुति

◉ श्री हनुमंत लाल की पूजा आराधना में हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और संकटमोचन अष्टक का पाठ बहुत ही प्रमुख माने जाते हैं।
Tumhari Jai Ho Veer Hanuman Bhajan - Read in English
Tumhari Jai Ho Veer Hanuman, O Ramdoot Matwale Ho Bade Dil Wale, Jagat Mein Unchi Tumhari Shaan
Bhajan Hanuman BhajanBajrangbali BhajanBalaji BhajanSundarkand BhajanRamayan Path BhajanVijayadashami BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Jayanti BhajanPoonam Lakkha Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

तुम्हे हर घडी माँ प्यार करेगी - भजन

तुम्हे हर घडी माँ प्यार करेगी, जरा माँ के दर पे तुम आकर के देखो, झुलाएगी पलकों के झूले में तुझको, बस एक बार माँ तुम बुला करके देखो, तुम्हे हर घडी माँ प्यार करेगी, जरा माँ के दर पे तुम आकर के देखो ॥

अपने चरणों का सेवक, बना लो: भजन

हमें अपने गले से लगा लो माँ, अपने चरणों का सेवक, बना लो माँ ॥

दादी के दरबार की, महिमा अपरम्पार: भजन

दादी के दरबार की, महिमा अपरम्पार, हरपल भक्तों के ऊपर, माँ बरसे तेरा प्यार, दादी कें दरबार की, महिमा अपरम्पार ॥

मेरी माँ के बराबर कोई नहीं: भजन

तेरी ममता से जो गहरा हो, ऐसा तो सागर कोई नहीं, मेरी माँ के बराबर कोई नहीं..

भेजा है बुलावा, तूने शेरा वालिए: भजन

भेजा है बुलावा, तूने शेरा वालिए, ओ मैया तेरे दरबार, में हाँ तेरे दीदार, कि मैं आऊंगा, कभी न फिर जाऊँगा...