विभुवन संकष्टी चतुर्थी (Vibhuvan Sankashti Chaturthi)

शास्त्रों में विभुवन संकष्टी चतुर्थी का विशेष महत्व बताया गया है। यह त्योहार भगवान गणेश की पूजा करने का दिन है। ये व्रत 3 साल में एक बार आता है। यही वजह है कि अधिकमास में गणपति की पूजा का खास महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पूजा और व्रत करने से आपके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और गणपति आपको सुखी और समृद्ध रहने का आशीर्वाद देते हैं।
विभुवन संकष्टी चतुर्थी का महत्व
अधिकमास के दौरान भगवान विष्णु की अराधना की जाती है और हिंदू धर्म में कोई भी किसी भी व्रत या पूजा से पहले भगवान गणेश की पूजन करना शुभ माना गया है। ऐसे में अधिकमास में आने वाले संकष्टी चतुर्थी का महत्व अधिक बढ़ जाता है। कहते हैं कि इस दिन व्रत करने से संतान प्राप्ति की कामना पूरी होती है और साथ ही धन लाभ के नए रास्ते भी खुलते हैं। अगर कोई व्यक्ति आर्थिक संकट से जूझ रहा है तो उसे विभुवन संकष्टी चतुर्थी के दिन गणपति की कृपा पाने के लिए व्रत करना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

विभुवन संकष्टी चतुर्थी महाराष्ट्र, गुजरात और भारत के अन्य हिस्सों में एक लोकप्रिय त्योहार है। यह परिवार और दोस्तों के एक साथ आने और भगवान गणेश के आशीर्वाद का जश्न मनाने का समय है।
Vibhuvan Sankashti Chaturthi - Read in English
Vibhuvan Sankashti Chaturthi is a Hindu festival celebrated every year on the Chaturthi Tithi of Shukla Paksha in the month of Bhadrapada. The special importance of Vibhuvan Sankashti Chaturthi has been mentioned in the scriptures. This festival is a day to worship Bhagwan Ganesh. This fast comes once in 3 years.
Blogs Vibhuvan Sankashti Chaturthi BlogsSankashti Chaturthi BlogsShri Ganesh BlogsShri Vinayak BlogsGanpati BlogsGanpati Bappa BlogsGaneshotsav BlogsGajanan BlogsGanesh Chaturthi Blogs
अगर आपको यह ब्लॉग पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

ब्लॉग ›

मासिक शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या अंतर है?

मासिक शिवरात्रि और महाशिवरात्रि दोनों में ही भगवान शिव की पूजा का विधान है, लेकिन फिर भी दोनों को एक दूसरे से अलग माना जाता है।

जगन्नाथ मंदिर प्रसाद को 'महाप्रसाद' क्यों कहा जाता है?

जगन्नाथ मंदिर में सदियों से पाया जाने वाला महाप्रसाद लगभग 600-700 रसोइयों द्वारा बनाया जाता है, जो लगभग 50 हजार भक्तों के बीच वितरित किया जाता है।

सावन शिवरात्रि 2026

आइए जानें! सावन शिवरात्रि से जुड़ी कुछ जानकारियाँ एवं सम्वन्धित कुछ प्रेरक तथ्य.. | बृहस्पतिवार, 30 जुलाई 2026 से शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 तक

शिवलिंग पर बेलपत्र कैसे चढ़ाएं?

शिवलिंग पर बेलपत्र (बिल्व पत्र) चढ़ाते समय, हिंदू धर्मग्रंथों और पारंपरिक पूजा पद्धतियों के अनुसार, इसे एक विशिष्ट विधि से अर्पित किया जाना चाहिए।

ISKCON एकादशी कैलेंडर 2026

यह एकादशी तिथियाँ केवल वैष्णव सम्प्रदाय इस्कॉन के अनुयायियों के लिए मान्य है | ISKCON एकादशी कैलेंडर 2026