Haanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

जय जयकार करो माता की - माता भजन (Jai Jaikaar Karo Mata Ki)


जय जयकार करो माता की - माता भजन
जय जयकार करो माता की,
आओ शरण भवानी की
एक बार फिर प्रेम से बोलो
जय दुर्गा महारानी की
जय दुर्गा महारानी की
पहली देवी शैलपुत्री है किये बैल की सवारी
चंद्रमा माथे पर सोहे
सुन्दर रूप मनोहारी
सुन्दर रूप मनोहारी
लिए कमण्डल फूल कमल के
और रुद्राक्षो की माला
हुई दूसरी ब्रह्मचारिणी
करे जगत में उजियाला
करे जगत में उजियाला

पूर्ण चंद्रमा सी निर्मल
देवि चंद्रघंटा माता
इनके सुमिरण से निर्बल भी
बैरी पर है जय पता
बैरी पर है जय पता

जय जयकार करो माता की,
आओ शरण भवानी की
एक बार फिर प्रेम से बोलो
जय दुर्गा महारानी की
जय दुर्गा महारानी की

चौथी देवी कूष्मांडा है इनकी लीला है न्यारी
अमृत भरा कलश है कर में
किये बाघ की सवारी
किये बाघ की सवारी
कर में कमल सिंख परसिहासन

सब का शुभ करने वाली
मंगलमयी स्कन्दमाता माता है
जग का दुःख हरने वाली
जग का दुःख हरने वाली

मुनि कात्यानी की ये कन्या
है सबकी कत्यानी माँ
दानवता की शत्रु और
मानवता की सुखदायिनी माँ
मानवता की सुखदायिनी माँ

जय जयकार करो माता की,
आओ शरण भवानी की
एक बार फिर प्रेम से बोलो
जय दुर्गा महारानी की
जय दुर्गा महारानी की

यही कालरात्रि देवी है महाप्रलय ढाने वाली
सब प्राणी के खाने वाले
कल को भी खाने वाली
कल को भी खाने वाली
श्वेत बैल है वाहन जिनका
तन पर स्वेताम्बर भाता
यही महागौरी देवी है
सबकी जगदम्बा माता
सबकी जगदम्बा माता

शंख-चक्र और गदा पदम्
कर में धारण करने वाली
यही सिद्धिदात्री माता है
रिद्धि सिद्धि देने वाली
रिद्धि सिद्धि देने वाली
Bhakti Bharat Lyrics

जय जयकार करो माता की,
आओ शरण भवानी की
एक बार फिर प्रेम से बोलो
जय दुर्गा महारानी की
जय दुर्गा महारानी की

Song Name : Jai Jaikaar Karo Mata Ki
Movie : Nav Durga
Singer : Chitragupta Shrivastava

चैत्र नवरात्रि 2026 तिथि

Chaitra Navratri 2026 Dates
दिन तिथि नवरात्रि में देवी के नाम रँग
19 मार्च अमावस्या माता शैलपुत्री पूजा, नवरात्रि घटस्थापना, नववर्ष पीला
20 मार्च द्वितीया माता ब्रह्मचारिणी पूजा, चेटी चंड हरा
21 मार्च तृतीया माता चंद्रघंटा पूजा, मत्स्य जयन्ती, गणगौर स्लेटी
22 मार्च चतुर्थी माता कुष्मांडा पूजा नारंगी
23 मार्च पंचमी माता स्कंद माता पूजा, लक्ष्मी पंचमी सफ़ेद
24 मार्च षष्ठी माता कात्यायनी पूजा, यमुना छठ लाल
25 मार्च सप्तमी माता कालरात्रि पूजा गहरा नीला
26 अप्रैल अष्टमी माता महागौरी पूजा, दुर्गा अष्टमी, अन्नपूर्णा अष्टमी गुलाबी
27 मार्च नवमी माता सिद्धिदात्री पूजा, राम नवमी, नवरात्रि पारण, स्वामीनारायण जयंती बैंगनी
माता के भजन | दुर्गा चालीसा | माता आरती | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | नवरात्रि विशेष | दिल्ली में माता रानी के मंदिर

Jai Jaikaar Karo Mata Ki in English

Jai Jaikaar Mata Ki, Aao Sharan Bhawani Ki, Ek Baar Phir Prem Se Bolo
यह भी जानें

Bhajan Maa Kali BhajanMaa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanMaa Durga BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanShukravar BhajanFriday Bhajan

अन्य प्रसिद्ध जय जयकार करो माता की - माता भजन वीडियो

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

जय जयकार करो माता की - माता भजन

जय जयकार माता की, आओ शरण भवानी की, एक बार फिर प्रेम से बोलो, जय दुर्गा महारानी की

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

माता रानी ने कृपा बरसाई - भजन

माता रानी ने कृपा बरसाई, मेरी हर गल पूरी हुंडी आई, माता रानी ने कीती सुनवायी

तेरे दरबार मे मैया खुशी मिलती है - भजन

तेरी छाया मे, तेरे चरणों मे, मगन हो बैठूं, तेरे भक्तो मे॥ तेरे दरबार मे मैया खुशी मिलती है...

मेरी माँ अंबे दुर्गे भवानी: भजन

मेरी माँ अंबे दुर्गे भवानी, किस जगह तेरा जलवा नहीं है, तेरा जलवा कोई कोई देखे, हर किसी का मुकद्दर नहीं है, तेरा जलवा जलवा जलवा, तेरा जलवा जलवा जलवा, तेरा जलवा कोई कोई देखे, हर किसी का मुकद्दर नहीं है ॥

मैं लाडली शेरोवाली की: भजन

उस ऊँचे मंदिरों वाली की, मेरी मैया मेहरो वाली की, मैं लाडली शेरोवाली की, मैं लाड़ली शेरोवाली की ॥

कहकर तो देख माँ से, दुःख दर्द तेरे दिल के: भजन

कहकर तो देख माँ से, दुःख दर्द तेरे दिल के, ये गले से लगा लेगी, तस्वीर से निकल के, ये गले से लगा लेगी, तस्वीर से निकल के ॥

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP