🦢बगलामुखी जयंती - Baglamukhi Jayanti

Baglamukhi Jayanti Date: Friday, 24 April 2026

बगलामुखी जयंती, बगलामुखी माता के अवतार दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। जिन्हें माता पीताम्बरा या ब्रह्मास्त्र विद्या भी कहा जाता है। उसके पास पीले रंग के कपड़े के साथ माथे पर सुनहरे रंग का चंद्रमा है। माँ की पूजा दुश्मन को हराने, प्रतियोगिताओं और अदालत के मामलों को जीतने के लिए जानी जाती हैं।

माँ बगलामुखी मंत्र स्वाधिष्ठान चक्र की कुंडलिनी जागृति के लिए उपयोग करते हैं। भक्त इस दिन अन्न का दान करते हैं, तथा माँ मंगलग्रह से संबंधित समस्याओं की समाधान देवी हैं।

संबंधित अन्य नामबगलामुखी अष्टमी
शुरुआत तिथिवैशाख शुक्ल अष्टमी
कारणमाँ बगलामुखी के अवतरण दिवस।
उत्सव विधिव्रत, पूजा, व्रत कथा, भजन-कीर्तन, हवन।
Read in English - Baglamukhi Jayanti
Baglamukhi Ashtami is avtaran divas of Goddess Baglamukhi Mata also known as Maa Pitambara or Brahmastra Vidya

बगलामुखी जयंती कब है? - Baglamukhi Jayanti Kab Hai

बगलामुखी जयन्ती शुक्रवार, 24 अप्रैल, 2026 को
अष्टमी तिथि प्रारम्भ - 23 अप्रैल, 2026 को 08:49 PM बजे
अष्टमी तिथि समाप्त - 24 अप्रैल 2026 को 07:21 PM बजे

माँ बगलामुखी के बारे में जानें

बगला एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ दुल्हन है, अर्थात दुल्हन की तरह आलौकिक सौन्दर्य और अपार शक्ति की स्वामिनी होने के कारण देवी का नाम बगलामुखी पड़ा। देवी को बगलामुखी, पीताम्बरा, बगला, वल्गामुखी, वगलामुखी, ब्रह्मास्त्र विद्या आदि नामों से भी जाना जाता है। माँ बागलमुखी मंत्र कुंडलिनी के स्वाधिष्ठान चक्र को जागृति में सहयता करतीं हैं।

देवी बगलामुखी का सिंहासन रत्नो से जड़ा हुआ है और उसी पर सवार होकर देवी शत्रुओं का नाश करती हैं। देवी बगलामुखी दसमहाविद्या में आठवीं महाविद्या हैं यह स्तम्भन की देवी हैं। संपूर्ण ब्रह्माण्ड की शक्ति का समावेश हैं माता शत्रुनाश, वाकसिद्धि, वाद विवाद में विजय के लिए इनकी उपासना की जाती है। इनकी उपासना से शत्रुओं का नाश होता है तथा भक्त का जीवन हर प्रकार की बाधा से मुक्त हो जाता है। कहा जाता है कि देवी के सच्चे भक्त को तीनों लोक मे अजेय है, वह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाता है।

पीले फूल और नारियल चढाने से देवी प्रसन्न होतीं हैं। देवी को पीली हल्दी के ढेर पर दीप-दान करें, देवी की मूर्ति पर पीला वस्त्र चढाने से बड़ी से बड़ी बाधा भी नष्ट होती हैं। माँ बगलामुखी पौराणिक कथा को विस्तार से जानें!

संबंधित जानकारियाँ

भविष्य के त्यौहार
आवृत्ति
वार्षिक
समय
1 दिन
शुरुआत तिथि
वैशाख शुक्ल अष्टमी
महीना
अप्रैल / मई
कारण
माँ बगलामुखी के अवतरण दिवस।
उत्सव विधि
व्रत, पूजा, व्रत कथा, भजन-कीर्तन, हवन।
महत्वपूर्ण जगह
माँ बगलामुखी मंदिर, श्री पीताम्बरा पीठ दतिया मध्य प्रदेश।
पिछले त्यौहार
5 May 2025, 15 May 2024, 28 April 2023

फोटो प्रदर्शनी

फुल व्यू गैलरी

Baglamukhi Jayanti

वीडियो

Maa Baglamukhi Yatra Aarti and Historical Facts.

Yatra Maa Peetambar Peeth Datiya Dhaam.

Updated: Feb 02, 2026 17:03 PM

अगर आपको यह त्योहार पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें