गणेशोत्सव - Ganeshotsav
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

रामा रामा रटते रटते, बीती रे उमरिया - भजन (Rama Rama Ratate Ratate)


रामा रामा रटते रटते, बीती रे उमरिया - भजन
श्री राम नवमी, विजय दशमी, सुंदरकांड, रामचरितमानस कथा और अखंड रामायण के पाठ में प्रमुखता से गाये जाने वाला भजन।
रामा रामा रटते रटते,
बीती रे उमरिया ।
रघुकुल नंदन कब आओगे,
भिलनी की डगरिया ॥

मैं शबरी भिलनी की जाई,
भजन भाव ना जानु रे ।
राम तेरे दर्शन के हित,
वन में जीवन पालूं रे ।
चरणकमल से निर्मल करदो,
दासी की झोपड़िया ॥
॥ रामा रामा रटते रटते..॥

रोज सवेरे वन में जाकर,
फल चुन चुन कर लाऊंगी ।
अपने प्रभु के सन्मुख रख के,
प्रेम से भोग लगाऊँगी ।
मीठे मीठे बेरों की मैं,
भर लाई छबरिया ॥
॥ रामा रामा रटते रटते..॥

श्याम सलोनी मोहिनी मूरत,
नैयनो बीच बसाऊंगी ।
सुबह शाम नित उठकर मै तो,
तेरा ध्यान लगाऊँगी ।
[Extra/Optional]
पद पंकज की रज धर मस्तक,
जीवन सफल बनाउंगी ।
अब क्या प्रभु जी भूल गए हो,
दासी की डगरिया ॥
॥ रामा रामा रटते रटते..॥

नाथ तेरे दर्शन की प्यासी,
मैं अबला इक नारी हूँ ।
दर्शन बिन दोऊ नैना तरसें,
सुनलो बहुत दुखारी हूँ ।
हरी रूप में दर्शन देदो,
डालो एक नजरिया ॥
॥ रामा रामा रटते रटते..॥

रामा रामा रटते रटते,
बीती रे उमरिया ।
रघुकुल नंदन कब आओगे,
भिलनी की डगरिया ॥

Rama Rama Ratate Ratate in English

Popular bhajan prominently sing during Shri Ram Navami, Vijay Dashami, Sunderkand, Ramcharitmanas Ka
यह भी जानें

Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navami BhajanVijay Dashami BhajanSunderkand BhajanRamcharitmanas Katha BhajanAkhand Ramayana BhajanPrem Bhushan Ji Bhajan

अन्य प्रसिद्ध रामा रामा रटते रटते, बीती रे उमरिया - भजन वीडियो

Rishav Thakur, Ayachi Thakur, Maithili Thakur

Sadho Band

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

आया मैं तेरे दरबार माँ - भजन

आया मैं तेरे दरबार माँ, आया मैं तेरे, दरबार माँ, मुझे तेरा सहारा , ओ तेरा, सहारा मईया, तेरा सहारा ॥ आया मैं तेरे, दरबार माँ, मुझे तेरा सहारा ॥

म्हारा कीर्तन में रस बरसाओ: भजन

म्हारा कीर्तन मे रस बरसाओ, आओ जी गजानन आओ ॥

विनती सुनलो मेरे गणराज: भजन

विनती सुनलो मेरे गणराज आज भक्ति क़ा फल दीजिये, पहले तुमको मनाता हूँ मै देवा कीर्तन सफल कीजिए ॥

मंगल मूर्ति रूप लेकर गणपति जी आ गए: भजन

मंगल मूर्ति रूप लेकर गणपति जी आ गए, भक्त जनों के दिल पर देवा दूर दूर तक छा गए, गणपति बप्पा मोरया मंगलमूर्ति मोरया ॥

तेरे दरशन को गणराजा, तेरे दरबार आए है: भजन

सुना है ताजे फूलों के, तुम्हे गजरे सुहाते है, सुना है ताजे फूलों के, तुम्हे गजरे सुहाते है, बागों से ‘सुमन योगी’, सुगन्धित फुल लाए है,
तेरे दरशन को गणराजा, तेरे दरबार आए है ॥

जय गणेश गौरी नंदन:भजन

जय गणेश गौरी नंदन दीन के दयाला, भक्तों के अंतर में कीजिए उजाला, जय गणेश गौरी नंदन ॥

गणेश भजन

श्री गणेश मंदिर, विनायक मंदिर, गणेशोत्सव, गणेश चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, शुभ कार्य एवं ग्रह प्रवेश मे गाए जाने वाले प्रसिद्ध श्री गणेश भजन..

Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP