🌱हरियाली अमावस्या - Hariyali Amavasya

Hariyali Amavasya Date: Wednesday, 12 August 2026

सावन माह में भारत के प्रत्येक प्रांत में हरियाली ही हरियाली दिखाई पड़ती अतः इस प्राकृतिक संवृद्धि को समर्पित इस त्यौहार को अमावस्या तिथि के साथ मानने के कारण इसे हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। हरियाली अमावस्या को श्रावणी अमावस्या अथवा श्रावण अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।

बृज क्षेत्र में, मीठे एवं नमकीन पुए, मीठी पूड़ी से किसान अपने-अपने कृषि के उपकरण की पूजा करते हैं तथा कृषि के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं। इन्हीं मिष्ठानो को पूजा के उपरांत गौ एवं परिवार में वितरित करते हैं।

हरियाली अमास्या, श्रावण शिवरात्रि के एक दिन बाद तथा शुक्ल पक्ष में आने वाली हरियाली तीज से तीन दिन पहिले मनाई जाती है। भारत के उत्तरी राज्यों जैसे राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में हरियाली अमावस्या बहुत प्रसिद्ध है। परन्तु महाराष्ट्र में इसे गतारी अमावस्या, आंध्र प्रदेश में इसे चुक्कल अमावस्या, तमिलनाडु में इसे आदि अमावसई के नाम से जाना जाता है और उड़ीसा में इसे चीतालागि अमावस्या के रूप में जाना जाता है।

संबंधित अन्य नामहराई अमावस, श्रावणी अमावस्या, श्रावण अमावस्या, गतारी अमावस्या, चुक्कल अमावस्या, चितलगी अमावस्या
शुरुआत तिथिश्रावण कृष्णा अमावस्या
कारणश्रावण माह, अमावस्या, कृषि समृद्धि
उत्सव विधिपूजा, दान, स्नान, भजन-कीर्तन
Read in English - Hariyali Amavasya
Dedicated to natural growth, this festival is known as Hariyali Amavasya due to the celebration of Amavasya Tithi.

हरियाली अमावस्या कब है?

बुधवार, 12 अगस्त 2026 [दिल्ली]

हरियाली अमावस्या तिथि : 12 अगस्त 2026 01:52 AM - 12 अगस्त 2026 11:06 PM

संबंधित जानकारियाँ

भविष्य के त्यौहार
आवृत्ति
वार्षिक
समय
1 दिन
शुरुआत तिथि
श्रावण कृष्णा अमावस्या
समाप्ति तिथि
श्रावण कृष्णा अमावस्या
महीना
जुलाई / अगस्त
कारण
श्रावण माह, अमावस्या, कृषि समृद्धि
उत्सव विधि
पूजा, दान, स्नान, भजन-कीर्तन
महत्वपूर्ण जगह
घर, गांव, उत्तर भारत
पिछले त्यौहार
24 July 2025, 4 August 2024, 17 July 2023, 28 July 2022, 8 August 2021

Updated: Jun 30, 2026 16:54 PM

अगर आपको यह त्योहार पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें