नवरात्रि विशेष 2026 - Navratri Specials 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मैं सहारे तेरे, श्याम प्यारे मेरे: भजन (Main Sahare Tere, Shyam Pyare Mere)


मैं सहारे तेरे, श्याम प्यारे मेरे: भजन
मैं सहारे तेरे,
श्याम प्यारे मेरे,
मेरी चिंता मिटा दे तू,
है जहाँ तेरा दर,
एक छोटा सा घर,
वही मेरा बना दे तू,
मै सहारे तेरे,
श्याम प्यारे मेरे ॥
तू सहारा है हारे का बाबा,
देख सब कुछ मैं हारा हुआ हूँ,
मेरे जख्मों पे मरहम लगा दे,
मैं मुकद्दरका मारा हुआ हूँ,
मेरा बैरी जहान और जाऊं कहाँ,
श्याम इतना बता दे तू,
मै सहारे तेरे,
श्याम प्यारे मेरे ॥

शीश चौखट पे तेरी रखा है,
दे दे आशीष ओ शीश दानी,
मेरे आंसू बयाँ कर रहे है,
मेरे हर एक गम की कहानी,
सबको बांटे ख़ुशी,
मेरे होंठो को भी,
मुस्कुराना सिखा दे तू,
मै सहारे तेरे,
श्याम प्यारे मेरे ॥

थाम लेगा तू हाथ मेरा,
जीत जाऊंगा मैं खाटू वाले,
अब तो मेरे भरोसे की नैया,
है मेरे श्याम तेरे हवाले,
दे गए सब दगा,
देर अब ना लगा,
कुछ करिश्मा दिखा दे तू,
मै सहारे तेरे,
श्याम प्यारे मेरे ॥

मैं सहारे तेरे,
श्याम प्यारे मेरे,
मेरी चिंता मिटा दे तू,
है जहाँ तेरा दर,
एक छोटा सा घर,
वही मेरा बना दे तू,
मै सहारे तेरे,
श्याम प्यारे मेरे ॥

Main Sahare Tere, Shyam Pyare Mere in English

Main sahare tere, Shyam pyare mere, Meri chinta mita de tu..
यह भी जानें

Bhajan Shri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanLaddu Gopal BhajanShri Shayam BhajanKhatu Shyam Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे - भजन

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे, हो रही जय जय कार मंदिर विच आरती जय माँ।

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है - भजन

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। ऊँचे पर्वत पर रानी माँ ने दरबार लगाया है।

माँ वेदों ने जो तेरी महिमा कही है - भजन

माँ वेदों ने जो तेरी महिमा कही है, माँ वेदो ने जो तेरी महिमा कही है, सही है सही है सही है सही, माँ तू करूँणा मई और ममता मयी है, सही है सही है सही है सही ॥

निशदिन तेरी पावन: भजन

निशदिन तेरी पावन, ज्योत जगाऊँ मैं, मुझको ना बिसराना है, जगदम्बे माँ, हर पल तेरे नाम की, महिमा गाउँ मै,मेरे घर भी आना,
जगदम्बे माँ, निशदिन तेरी पावन, ज्योत जगाऊँ मैं, मुझको ना बिसराना, हे जगदम्बे माँ ॥

आजा माँ आजा माँ एक बार, मेरे घर आजा माँ: भजन

आजा माँ आजा माँ एक बार, मेरे घर आजा माँ, मैंने मन मंदिर में मैया, तेरी ज्योत जगाई, करके शेर सवारी, आजा इक बारी महामाई,
आजा मां आजा मां एक बार, मेरे घर आजा माँ ॥

जगदम्बा के दीवानो को, दरश चाहिए - भजन

जगदम्बा के दीवानो को, दरश चाहिए, दरश चाहिए, हमें माँ तेरी एक, झलक चाहिए, झलक चाहिए ॥

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP