नवरात्रि विशेष 2026 - Navratri Specials 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

रामा रामा रटो, करो सफल उमरिया - भजन (Rama Rama Rato Karo Safal Umariya )


रामा रामा रटो, करो सफल उमरिया - भजन
रामा रामा रटो,
करो सफल उमरिया,
मिल जाएगी डगर,
जप लोगे जो गर,
प्रभु राम का नाम,
राम का नाम,
रामा रामा रटों,
करो सफल उमरिया ॥
ऐ प्राणी है तेरी ज़िंदगानी,
एक अंधियारी रात रे,
ले ले सहारा राम नाम का,
जप की माला हाथ रे,
साथ ना छूटे आस ना टूटे,
राम का है बड़ा काम रे,
रामा ही भरेंगे,
तेरी भक्ति की गगरिया,
मिल जाएगी डगर,
जप लोगे जो गर,
प्रभु राम का नाम,
राम का नाम,
रामा रामा रटों,
करो सफल उमरिया ॥

राम नाम के सागर से तू,
भर ले एक गगरिया रे,
इस पारस से सोना करले,
मन की सूनी नगरिया रे,
बड़े बड़े ऋषियो ने है गाया,
बस एक राम का नाम रे,
सारे रिश्ते झूठे,
सांचे रामा ही सांवरिया,
मिल जाएगी डगर,
जप लोगे जो गर,
प्रभु राम का नाम,
राम का नाम,
रामा रामा रटों,
करो सफल उमरिया ॥

बड़े बड़े गुणी जान ना पाए,
राम की लीला महान रे,
राम ही श्रष्टि के निर्माता,
राम को पगले जान रे,
रामा को तो राम ही जाने,
जो त्रेता अवतार है,
रामा रामा जपे,
सारी नगरी अवधिया,
मिल जाएगी डगर,
जप लोगे जो गर,
प्रभु राम का नाम,
राम का नाम,
रामा रामा रटों,
करो सफल उमरिया ॥

दो अक्षर के नाम में देखो,
तीनो लोक समाए है,
जो भी इनका सुमिरन करते,
भव सागर तर जाए है,
मर्यादा जो है सिखलाते
ऐसे निराले राम है,
रघुराई बोलो,
चाहे राम रचैया,
मिल जाएगी डगर,
जप लोगे जो गर,
प्रभु राम का नाम,
राम का नाम,
रामा रामा रटों,
करो सफल उमरिया ॥

रामा रामा रटो,
करो सफल उमरिया,
मिल जाएगी डगर,
जप लोगे जो गर,
प्रभु राम का नाम,
राम का नाम,
रामा रामा रटों,
करो सफल उमरिया ॥

Rama Rama Rato Karo Safal Umariya in English

Rama Rama Rato, Karo Safal Umariya, Mil Jayegi Dagar, Jap Loge Jo Gar, Prabhu Ram Ka Naam, Ram Ka Naam, Rama Rama Rato, Karo Safal Umariya ॥
यह भी जानें

Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSita Navmi BhajanHanuman Janmotsav BhajanPrem Bhushan Ji Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

माँ शेरावालिये तेरा शेर आ गया - भजन

माँ शेरावालिये तेरा शेर आ गया, अपने खून से नहलाने तेरा बेटा आ गया, दर्द जो होवे दर्द मिटा दे, माँ चिट्ठी पांदी आपे बुलांदी

जरा फूल बिछा दो आँगन में, मेरी मैया आने वाली है - भजन

जरा फूल बिछा दो आँगन में, मेरी मैया आने वाली है, मेरी मैया आने वाली है, मेरी मैया आने वाली है, जरा फूल बिछा दो आंगन में, मेरी मैया आने वाली है ॥

आते है हर साल नवराते माता के - भजन

आए नवरात्रे माता के, आए नवरात्रे माता के, आते है हर साल नवराते माता के, आए नवरात्रे माता के, जय हो नवरात्रे माता के, मै पूजू हर बार नवरात्रे माता के ॥

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

जय जयकार करो माता की - माता भजन

जय जयकार माता की, आओ शरण भवानी की, एक बार फिर प्रेम से बोलो, जय दुर्गा महारानी की

बेटा जो बुलाए माँ को आना चाहिए: भजन

मैया जी के चरणों मे ठिकाना चाहिए। बेटा जो बुलाए माँ को आना चाहिए॥

मेरी अखियों के सामने ही रहना, माँ जगदम्बे: भजन

मेरी अखियों के सामने ही रहना, माँ शेरों वाली जगदम्बे।

Durga Chalisa - Durga Chalisa
Ram Bhajan - Ram Bhajan
Bhakti Bharat APP