नवरात्रि विशेष 2026 - Navratri Specials 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

राम तुम्हारा नाम - भजन (Ram Tumhara Naam)


राम तुम्हारा नाम - भजन
राम तुम्हारा नाम
सुखों का सार हुआ
राम तुम्हारा नाम
सुखों का सार हुआ
राम लहर मैं जो डूबा
बस वो ही पार हुआ ।

हम जैसे भी हैं
राघव उद्धार करो
हमको भी निज चरणों में
स्वीकार करो
हम जैसे भी हैं
राघव उद्धार करो
हमको भी निज चरणों में
स्वीकार करो ।

जब शबरी का बेर
तुम्हें स्वीकार हुआ
राम लहर मैं जो डूबा
बस वो ही पार हुआ ।

राम अलख से
जन्मों का अंधेर गया
जिस पत्थर पे
राम लिखा वो तैर गया
राम अलख से
जन्मों का अंधेर गया
जिस पत्थर पे
राम लिखा वो तैर गया ।

कौन जगत में राम
तुम जैसा अवतार हुआ
राम लहर मैं जो डूबा
बस वो ही पार हुआ ।

क्षीर सिंधु में
शेषनाग पर सोये थे
देख हमारी दशा
नयन भर रोये थे
क्षीर सिंधु में
शेषनाग पर सोये थे
देख हमारी दशा
नयन भर रोये थे ।

तुम उतरे जो राम
धरती पर उपकार हुआ
राम लहर मैं जो डूबा
बस वो ही पार हुआ ।

हम जैसे भी हैं
राघव उद्धार करो
हमको भी निज चरणों में
स्वीकार करो
जब शबरी का बेर
तुम्हें स्वीकार हुआ
राम लहर मैं जो डूबा
बस वो ही पार हुआ ।

राम तुम्हारा नाम
सुखों का सार हुआ
राम लहर मैं जो डूबा
बस वो ही पार हुआ ।
Singer - Payal Dev
Lyrics - Manoj Muntashir

Ram Tumhara Naam in English

Ram Tumhara Naam, Sukhon Ka Saar Hua, Ram Lehar Main Jo Dooba, Bas Wo Hi Par Hua..
यह भी जानें

Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navami BhajanVijay Dashami BhajanSunderkand BhajanRamcharitmanas Katha BhajanAkhand Ramayana BhajanNew BhajanPayal Dev BhajanManoj Muntashir Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

म्हापे जद भी मुसीबत, कोई आवन लागे: भजन

म्हापे जद भी मुसीबत, कोई आवन लागे, कोई आवन लागे, म्हारे सिर के ऊपर, चुनड़ी लेहरावन लागे ॥

अम्बे रानी ने, अपना समझ कर मुझे: भजन

भैरव खुश हो गए, ध्यान में खो गए, और हनुमान, श्री राम जपने लगे, ब्रम्हा ने व्यास को, एक नए वेद का, ज्ञान फिर से कराया, मजा आ गया, अम्बें रानी ने, अपना समझ कर मुझे, अपने दर पे बुलाया, मजा आ गया ॥

तुम्हरे चरणों में, मैया नमन हमारा है: भजन

त्रिशूल है हाथों में, और खड़ग को धारा है, तुम्हरे चरणों में, मैया नमन हमारा है, माँ अष्टभुजी तुमने, संसार को तारा है, तुम्हरे चरणो में, मैया नमन हमारा है ॥

माता महादेवी है नाम, विराजी दशरमन में: भजन

माता महादेवी है नाम, विराजी दशरमन में, सेवा में पंडा हज़ार, माई की मढुलिया में, माता महादेवी हैं नाम, विराजी दशरमन में ॥

अर्जी सुनकर मेरी मैया, घर में मेरे आई - भजन

अर्जी सुनकर मेरी मैया, घर में मेरे आई, झूम झूम के नाचूं मैं तो, बाटूँ आज बधाई, नाचूँ झूम झूम के, गाऊं झूम झूम के ॥

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP