मंदिर (English: Mandir, Gujarati: મંદિર, Bengali: মন্দির, Telugu: మందిరం, Malayalam: ക്ഷേത്രം, Kannada: ದೇವಸ್ಥಾನ) and gurudwara is the Hindu, Buddhist and Jain name for a place of worship or prayer. A space and structure designed to bring human beings and Gods together, infused with symbolism to express the ideas and beliefs. Bhakti Bharat Celebrating 600+ Temples.
मुक्ति धाम, मुकाम @Nokha, Mukam Rajasthan
मुक्ति धाम, मुकाम राजस्थान के बीकानेर के पास स्थित है जहां बिश्नोईसमाज के प्रवर्त्तक गुरु जम्भेश्वर का लोकप्रिय मंदिर है जिसे मुक्ति धाम मुकाम के नाम से भी जाना जाता है।
बटेश्वर धाम @Bateshwar Uttar Pradesh
बाबा बटेश्वरनाथ धाम, प्राचीन 101 भगवान शिव मंदिरों की एक श्रृंखला है, इसलिए इसे धाम कहा जाता है।
श्री महालक्ष्मी मंदिर @Mumbai Maharashtra
श्री महालक्ष्मी मंदिर मुख्यतया तीन देवियों श्री महाकाली, श्री महालक्ष्मी और श्री महासरस्वती को समर्पित है। मंदिर के पीछे की ओर समुद्र दर्शन किया जा सकता है, तथा मंदिर के चारों तरफ बैठने की व्यवस्था है।
स्वर्ण मंदिर श्रीपुरम @Thirumalaikodi Tamil Nadu
श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर, जिसे श्री लक्ष्मी नारायणी स्वर्ण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, भारत के तमिलनाडु में तिरुमलाइकोडी, वेल्लोर में हरी पहाड़ियों की एक छोटी श्रृंखला के तल पर तिरुप्पुरम आध्यात्मिक पार्क के अंदर स्थित है। माता लक्ष्मी को समर्पित इस मंदिर को श्रीपुरम कहा जाता है।
कैलासनाथर मंदिर कांचीपुरम @Karuppadithattadai Tamil Nadu
कांचीपुरम में स्थित कैलासनाथर मंदिर दक्षिण भारत के सबसे प्राचीन शिव मंदिरों में से एक है और प्रारंभिक द्रविड़/पल्लव वास्तुकला का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
एकम्बरेश्वर मंदिर कांचीपुरम @Kanchipuram Tamil Nadu
कांचीपुरम स्थित एकम्बरेश्वर मंदिर, तमिलनाडु में भगवान शिव को समर्पित सबसे प्राचीन और महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, जिनकी पूजा एकम्बरेश्वर के रूप में की जाती है।
भगवान श्री वाल्मीकि आश्रम @Delhi New Delhi
भगवान श्री वाल्मीकि आश्रम (Bhagwan Shri Valmiki Ashram) नेहरू पार्क के बड़े परिसर में अखिल भारतीय वाल्मीकि साधु अखाड़ा परिषद की आध्यात्मिक सभा है। वाल्मीकि आश्रम प्रसिद्ध श्री बटुक भैरव मंदिर के पास स्थित है।
रोहिणी वाल्मीकि मंदिर @Rohini New Delhi
दिल्ली उदासीन आश्रम के स्वामी राघवानंद जी महाराज के कर कमलों से सन् 2015 की वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भगवान वाल्मीकि मंदिर का उद्घाटन किया गया।
भगवान वाल्मीकि मंदिर @Khan Market New Delhi
वाल्मीकि समाज द्वारा निर्मित, महर्षि वाल्मीकि मंदिर दिल्ली का दूसरा सबसे पुराना वाल्मीकि मंदिर है। यह मंदिर लोक नायक भवन और श्री गोपाल मंदिर के पास स्थित है।
श्री रघुनाथ मंदिर @Ghaziabad Uttar Pradesh
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी को समर्पित प्रसिद्ध पुराने श्री रघुनाथ मंदिर की स्थापना सन् 1983 में श्री रघुनाथ मंदिर सभा, रामप्रस्थ द्वारा की गई थी।
वेंकटेश्वर मंदिर एनजे यूएसए @ New Jersey
श्री वेंकटेश्वर मंदिर ब्रिजवाटर, न्यू जर्सी, यूएसए में स्थित एक हिंदू मंदिर है। न्यू जर्सी के वेंकटेश्वर मंदिर की गिनती दुनिया के सबसे महंगे और सबसे बड़े हिंदू मंदिर में होती है।