गणेशोत्सव - Ganeshotsav
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मंदिर

मंदिर (English: Mandir, Gujarati: મંદિર, Bengali: মন্দির, Telugu: మందిరం, Malayalam: ക്ഷേത്രം, Kannada: ದೇವಸ್ಥಾನ) and gurudwara is the Hindu, Buddhist and Jain name for a place of worship or prayer. A space and structure designed to bring human beings and Gods together, infused with symbolism to express the ideas and beliefs. Bhakti Bharat Celebrating 600+ Temples.

गोगामेड़ी मंदिर @Hanumangarh Rajasthan

गोगामेड़ी मंदिर

गोगामेड़ी मंदिर राजस्थान के गोगामेड़ी (हनुमानगढ़) में स्थित गोगाजी को समर्पित देश का अनूठा मंदिर है।

◉ गोगाजी का सबसे प्रसिद्ध मंदिर।
◉ एक हजार साल पहले का इतिहास।
◉ गुरु गोरखनाथ जी तपोभूमि एवं मन्दिर, गोरखटीला।


इस्कॉन चौपाटी @Mumbai Maharashtra

इस्कॉन चौपाटी

श्री श्री राधा गोपीनाथ मंदिर 1988 में औपचारिक रूप से संकल्पित हुआ था जो जान मानस में इस्कॉन चौपाटी के रूप में जाना जाता है।

◉ सन् 1905 से स्थापित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर।
◉ मुंबई का सर्व प्रथम इस्कॉन मंदिर।


इस्कॉन मंदिर दिल्ली @Delhi New Delhi

इस्कॉन मंदिर दिल्ली

दिल्ली एनसीआर को उसका पहला इस्कॉन मंदिर, जिसका नाम श्री श्री राधा पार्थसारथी मन्दिर है, जन-जन मे यह मंदिर इस्कॉन टेंपल दिल्ली के नाम से प्रसिद्ध है।

◉ दिल्ली एनसीआर का सबसे पुराना / पहला इस्कॉन मंदिर।
◉ वैदिक संस्कृति और कृष्ण जयंती पार्क के संग्रहालय उपलब्ध हैं।
◉ प्रमुख वास्तुकार: पद्म श्री से सम्मानित ए पी खानविंदे।
◉ कांट्रेक्टर: तारापोर एंड कंपनी
◉ 880 टन स्टील, 5500 टन सीमेंट
◉ 25000 वर्ग फीट संगमरमर, 75000 वर्ग फीट पत्थर, 260000 घन फीट पत्थर चिप्स, 2000 घन फीट लकड़ी।
◉ 250 मैन पावर, 1995 में कुल लागत 12 करोड़ रुपये


श्री राधा मदन मोहन मंदिर @Vrindavan Uttar Pradesh

श्री राधा मदन मोहन मंदिर

श्री वृन्दावन धाम को पुनः प्रकट करने वाले श्रील सनातन गोस्वामी ने प्रथम मंदिर के रूप मे श्री राधा मदन मोहन मंदिर की स्थापना की थी।

◉ वृंदावन के प्रसिद्ध एवं प्राचीनतम मंदिरों में से एक।
◉ मंदिर की मूल मूर्ति करौली मदन मोहन मंदिर में मौजूद है।
◉ समृद्ध ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के कारण, भारत सरकार द्वारा घोषित पुरातात्विक स्थान।


श्री कृष्ण जन्मभूमि @Mathura Uttar Pradesh

श्री कृष्ण जन्मभूमि

श्री कृष्ण जन्मभूमि, जिसे कृष्ण जन्मस्थान मंदिर परिसर के नाम से भी जाना जाता है, भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा में स्थित एक अत्यंत पूजनीय हिंदू तीर्थ स्थल है।

◉ भगवान श्री कृष्ण का जन्म स्थान है।
◉ 2 रुपये में क्लॉक रूम की सुविधा उपलब्ध है।
◉ मंदिर में इलेक्ट्रॉनिक सामान, चाबियाँ, हथियार, इलेक्ट्रॉनिक कार की चाबियाँ ले जाना प्रतिबंधित है।


राधा वल्लभ मंदिर, वृंदावन @Vrindavan Uttar Pradesh

 राधा वल्लभ मंदिर, वृंदावन

राधा वल्लभ मंदिर, उत्तर प्रदेश के मथुरा ज़िले के वृंदावन में स्थित ऐतिहासिक मंदिरों में से एक है और राधा वल्लभ मंदिर, राधा वल्लभ संप्रदाय का मुख्य मंदिर है।

◉ मंदिर की स्थापना श्री हित हरिवंश महाप्रभु ने की है।
◉ मंदिर राधा वल्लभ संप्रदाय परंपरा का पालन करता है।


दाऊजी बृजहद @Barhad Uttar Pradesh

दाऊजी बृजहद

भगवान श्री कृष्ण के बड़े भ्राता एवं शेषनाग के अवतार श्री बलराम जी को समर्पित श्री दाऊजी मंदिर ब्रजहद में स्थित है। मंदिर के गर्भगृह में भगवान श्री बलराम के साथ-साथ उनकी पत्नी देवी रेवती विराजमान हैं।

◉ हाथरस का दूसरा सबसे प्रसिद्ध दाऊजी मंदिर।
◉ हलछठ पर मेला का आयोजन।


दाऊजी हाथरस @Hathras Uttar Pradesh

दाऊजी हाथरस

भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम जी को समर्पित श्री दाऊजी मंदिर लगभग 200 वर्ष पुराना है। मंदिर के गर्भगृह की मुख्य छवि भगवान बलराम तथा उनकी पत्नी देवी रेवती की है।

◉ हाथरस का सबसे प्रसिद्ध मंदिर।
◉ हलछठ से बीस दिवसीय लक्खी मेला का आयोजन।


108 फुट संकट मोचन धाम @Jhandewalan New Delhi

108 फुट संकट मोचन धाम

108 फुट संकट मोचन धाम, श्री हनुमंत लाल की विश्‍व की दूसरी सबसे उँची मूर्ति के लिए प्रषिद्ध है। मंदिर का निर्माण ब्रह्मलीन नागाबाबा श्री सेवागिरी जी महाराज ने कराया था, झंडेवालान मेट्रो स्टेशन, दिल्ली..

◉ दुनिया में दूसरा सबसे ऊंचा श्री हनुमान मूर्ति।
◉ हनुमान जयंती के दौरान दिल्ली का सबसे प्रसिद्ध मंदिर।
◉ हनुमान मूर्ति का निर्माण कार्य: 13 मई 1994 से 2 अप्रैल 2007


श्री हनुमान मंदिर @Bhimashankar Maharashtra

श्री हनुमान मंदिर

भीमशंकर ज्योतिर्लिंग से 1.5 किलोमीटर दूर तथा नागफनी पॉइंट के निकट, भीमाशंकर फॉरेस्ट रिजर्व के बीच बना यह श्री हनुमान मंदिर ऋषियों-सन्यासियों की तपोभूमि के रूप में प्रसिद्ध है।

◉ भीमाशंकर फॉरेस्ट रिजर्व के बीच बना हनुमान मंदिर।
◉ तपस्या करने वाले सन्यासियों की तपोभूमि।


मकरध्वज मंदिर @Dwarka Gujarat

मकरध्वज मंदिर

श्री मकरध्वज हनुमान मंदिर (ગુજરાતી: શ્રી મકાર્ધવજ હનુમાન મંદિર) पिता-पुत्र के आनंदपूर्ण मिलन का सर्वप्रथम मंदिर है। यह देवभूमि द्वारका जिले के अंतर्गत बेट द्वारका या शंखोधर द्वीप पर स्थित है। मंदिर के गर्भग्रह में प्रवेश करते ही आप पिता और पुत्र के दर्शन कर सकते हैं।

◉ प्रथम श्री मकरध्वज और श्री हनुमान का एक साथ मंदिर।
◉ बिना किसी हथियार, आनंद मुद्रा पिता पुत्र विग्रह हैं।
◉ विजयदशमी और हनुमान जयंती सबसे प्रसिद्ध त्यौहार हैं।
◉ 24x7 श्री राम जय राम जय जय राम॥ मंत्र का जप।


Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP