मुख्य आकर्षण - Key Highlights |
|---|
| ◉ भंडारे वाला मंदिर एवं शनि मंदिर के नाम से भी प्रसिद्द है यह मंदिर। |
| ◉ लगभग प्रतिदिन भंडारे चलने के कारण मंदिर को भंडारे वाला मंदिर भी बोला जाता है। |
| ◉ कृष्ण एकादशी को मंदिर परिसर में खाटू श्याम जी के कीर्तन का आयोजन होता है। |
गाजियाबाद के वैशाली क्षेत्र में स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर की प्रसिद्धी बहुत की काम समय में हुई है। जन मानस के बीच यह मंदिर भंडारे वाला मंदिर एवं शनि मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। भंडारे वाला मंदिर की उपमा वहाँ प्रतिदिन चलने वाले भंडारे के कारण मिली है।
प्रत्येक साप्ताहिक मंगलवार एवं शनिवार के दिन मंदिर में भंडारे की सुविधा उपलब्ध रहती है। शुक्ल पक्ष में आने वाली प्रत्येक एकादशी को मंदिर परिसर में खाटू श्याम जी के कीर्तन का आयोजन होता है।
समय समय पर भागवत एवं शिव महापुराण की संगीतमय कथाओं का आयोजन मंदिर में होता ही रहता है। मंदिर के प्रमुख महंत श्री विनय शास्त्री जी एवं उनके सहयोगी पुजारी भक्तों का बहुत ही ममतामई मार्गदर्शन करते हैं।
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।