मुख्य आकर्षण - Key Highlights |
|---|
| ◉ बालाजी का दिल्ली में प्राचीनतम मंदिर। |
| ◉ तमिल वास्तुकला पर आधारित भगवान बालाजी को समर्पित। |
यह श्री वेंकटेश्वर मंदिर तमिल वैष्णव परंपरा का एक मंदिर है, जहाँ दिन के सभी धार्मिक अनुष्ठान तिरुपति बालाजी मंदिर के ही समान किए जाते हैं।
देवी पद्मावती, देवी आण्डाल के साथ-साथ मंदिर में श्री हनुमान, भगवान वराह एवं नृसिंह भगवान के विग्रह भी स्थापित हैं। मंदिर का सबसे प्रसिद्ध उत्सव ब्रह्मोत्सव है। मंदिर में प्रत्येक त्यौहार को वितरित होने वाले प्रसाद का भक्तों के बीच अत्यधिक उत्साह रहता है।
मंदिर दक्षिण दिल्ली में बेर सराय के निकट, आर. के. पुरम उपनगर के शांतपूर्ण वातावरण में स्थित है जो कि मंदिर की दिव्यता को और भी बढ़ा देता है। मंदिर में नारियल चढ़ाने तथा फोड़ने / तोड़ने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

Top of The Shikhar with Dhwaja Stambam

Attractive Main Entry Gate Mandir From Sri Venkateshwara Mandir Marg

Top of The Main Entry Shikhar

Shri Garun Dev on Beautiful Wall Decoration

Shri Hanuman Pranam Mudra Murti

Beautiful Golden Framing Look of Entry

Shri Shikhar

Sri Vishnu, Garun Dev, Shesh Naag Ji
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।